Ferozepur News

फिरोजपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

फिरोजपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

फिरोजपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

फिरोजपुर। 19-4-2026 : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर फिरोजपुर शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओत-प्रोत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नमक मंडी स्थित भगवान परशुराम मंदिर से ब्राह्मण सभा के सान्निध्य में प्रधान नरेश शर्मा के नेतृत्व में बड़े ही गरिमामय ढंग से प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा की शुरुआत विभिन्न मंदिरों के पुजारियों एवं गुरुकुल धाम के विद्यार्थियों द्वारा शंखनाद के साथ की गई, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा। जीरा गेट स्थित प्राचीन विश्वविद्यालय मंदिर से भगवान शिव की पालकी ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।
यात्रा में ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। शहर के विभिन्न बाजारों और गलियों में श्रद्धालुओं व व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। “भगवान परशुराम की जय” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे सेवा और भक्ति का भाव देखने को मिला। “जय श्री राम”, “भज मन नारायण” और “राधे-राधे” के भक्तिमय उद्घोषों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौरव सागर भास्कर चेयरमेन विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल फिरोजपुर एवं पंजाब प्रधान अरुण मच्छराल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में देवेंद्र बजाज, चरणदास हांडा सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं—अमृतवेला प्रभात समिति, एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी, माता चिंतपूर्णी लंगर सेवा समिति, इंसानियत सेवा दल और फिरोजपुर वेलफेयर सोसाइटी—के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
प्रधान नरेश शर्मा के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा शहर के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार बन गई, जिसने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button