Ferozepur News

रेलवे द्वारा अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पैशल रेलगाड़ी का संचालन

रेलवे द्वारा अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पैशल रेलगाड़ी का संचालन

रेलवे द्वारा अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पैशल रेलगाड़ी का संचालन

फ़िरोज़पुर, मार्च 2, 2026: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि समर सीजन के दौरान रेलयात्रियों की सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने अमृतसर-बरौनी-अमृतसर के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा:-

04610/04609 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन।
04610 अमृतसर से बरौनी के लिए दिनांक 19.04.2026 से 12.07.2026 (13 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को खुलगी। यह साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी 04610 अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थापन करके 30 घंटे बाद सुबह 02:10 बजे बरौनी पहुँचेगी।

04609 बरौनी से अमृतसर के लिए दिनांक 21.04.2026 से 14.07.2026 (13 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार को खुलेगी। यह साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी 04609 बरौनी से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करके 32 घंटे बाद दोपहर 13:15 बजे अमृतसर पहुँचेगी।

परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर ने कहा, मार्ग में यह समर स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गौंडा गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button