Ferozepur News

“मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 2.50 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया।”

“मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 2.50 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया।”
“मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 2.50 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया।”
फिरोजपुर. 2-4-2026: फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा मार्च माह के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 37,926 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए तथा उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 2.50 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल ने वर्तमान वित्त वर्ष में टिकट चेकिंग के माध्यम से लगभग 31.51 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया है जो कि प्रधान कार्यालय द्वारा दिए गए निर्धारित लक्ष्य से लगभग 3 प्रतिशत अधिक है। फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलयात्रियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर उनको “रेलवन” के माध्यम से टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप मार्च माह में 407 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 69 हजार रूपये से अधिक वसूल किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना है ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेल राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ ट्रेन में यात्रा के दौरान खोए हुए सामान / खोए हुए बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने हेतु हमेशा तत्पर रहकर सामाजिक दायित्व भी निभाते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button