डीसी मॉडल स्कूल में मनाया होली का त्यौहार, नन्ने-मुन्ने विद्यार्थियो ने सीईओ व प्रिंसिपल को लगाया गुलाल
डीसी मॉडल स्कूल में मनाया होली का त्यौहार, नन्ने-मुन्ने विद्यार्थियो ने सीईओ व प्रिंसिपल को लगाया गुलाल

फिरोजपुर, 3 मार्च, 2026: विद्यार्थियो को त्यौहारो और संस्कृति से परिचित करवाने के उद्देश्य से डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में होली का त्यौहार श्रद्धाभाव से मनाया गया। हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी ने बताया कि कक्षा प्रैप 1 व 2 के विद्यार्थियो ने आपस में होली खेली। बच्चो को क्लॉस टीचर द्वारा होली की महत्ता के बारे में बताया गया। उनके द्वारा बच्चो को सूखी होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। इस दौरान बच्चो ने डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता और प्रिंसिपल याचना चावला को भी गुलाल लगाया।
सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने बच्चो को होली की बधाई देने के अलावा उनका मीठा मुंह करवाया। उन्होंने बच्चो को सेफ होली खेलने का संदेश दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में हर त्यौहार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है।




