Ferozepur News

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं का हार्मनी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फिरोजपुर में शैक्षणिक भ्रमण

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं का हार्मनी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फिरोजपुर में शैक्षणिक भ्रमणदेव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं का हार्मनी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फिरोजपुर में शैक्षणिक भ्रमण

फिरोजपुर, मार्च 2,2026: हाल ही में Dev Samaj College for Women की छात्राओं ने Harmony Ayurvedic Medical College and Hospital, फिरोजपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह संस्थान फिरोजपुर क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है, जहाँ पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों के साथ आधुनिक सुविधाओं का समन्वय किया जाता है।

संस्थान के चेयरमैन श्री डी.पी. बंसल एवं डायरेक्टर श्री योगेश बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुमन लता ने छात्राओं का स्वागत करते हुए आयुर्वेद की प्राचीनता, वैज्ञानिकता एवं वर्तमान समय में इसकी बढ़ती वैश्विक स्वीकृति पर प्रकाश डाला।

पंचकर्म विभाग में विशेषज्ञ डॉ. अल्का (BAMS, MD (Ayu)) द्वारा छात्राओं को पंचकर्म की प्रमुख प्रक्रियाओं — वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य एवं रक्‍तमोक्षण — के सिद्धांत, कार्यप्रणाली एवं चिकित्सीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को पंचकर्म इकाई का प्रत्यक्ष अवलोकन भी करवाया गया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक कॉस्मेटोलॉजी विषय पर जागरूकता व्याख्यान डॉ. साहिल गुलेरिया (BAMS, MD (Ayu)) द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक कॉस्मेटोलॉजी केवल सौंदर्य संवर्धन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के आंतरिक दोष संतुलन, त्वचा स्वास्थ्य एवं दीर्घकालिक प्राकृतिक निखार पर आधारित है। प्राकृतिक औषधियों, रसायन चिकित्सा एवं दुष्प्रभाव रहित उपचार पद्धतियों के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया तथा संस्थान द्वारा प्रदान की गई विस्तृत जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button