शांति विद्या मंदिर में सीबीएसई द्वारा अध्यापकों की ट्रेनिंग हेतु वर्कशॉप का आयोजन
शांति विद्या मंदिर में सीबीएसई द्वारा अध्यापकों की ट्रेनिंग हेतु वर्कशॉप का आयोजन

फ़िरोज़पुर, फ़रवरी 1, 2026: शांति विद्या मंदिर में सीबीएसई की वन डे कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत “Educating Parents about Education” विषय पर एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें विद्यालय से जोड़ना रहा। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री पुष्पेन्द्र कुमार राणा, (प्रधानाचार्य, एम.जे.के. मेमोरियल स्कूल, बादल) तथा श्रीमती दीपमाला साधोत्रा (प्रधानाचार्या, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, सिरसा) उपस्थित रहे। इसके साथ ही अलग अलग स्कूलों के 62 अध्यापकों ने भाग लिया। ट्रेनिंग का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके किया।दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों में विभिन्न कौशलों के विकास, अभिभावकों की भूमिका, बच्चों की समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान में विद्यालय और माता-पिता के आपसी सहयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि जब अभिभावक शिक्षा प्रणाली से जुड़ते हैं तो बच्चों का शैक्षणिक एवं नैतिक विकास और अधिक सशक्त होता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा समस्त स्टाफ एवं दूसरे विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों के लिए जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई। साथ ही दोनों रिसोर्स पर्सन्स को उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।




