Ferozepur News

सीमावर्ती जिले के चौहुमुखी विकास में डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान

सीमावर्ती जिले के चौहुमुखी विकास में डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान

सीमावर्ती जिले के चौहुमुखी विकास में डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान
-शिक्षा, खेल, टूरिज्म, समाजसेवा, स्किल डिवैल्पमेंट, आईटी में चमकाया जिले का नाम-
-डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ है डा. अनिरूद्ध गुप्ता-
फिरोजपुर, 31 दिसम्बर, 2025
सीमावर्ती जिले के बहुमुखी विकास में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान रहा है। पिछले आठ दशक में जहां डीसीएम ग्रुप ने शिक्षा व स्किल डिवैल्पमेंट के क्षेत्र में अहम योगदान डाला है, वहीं डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने शिक्षा, खेल, टूरिज्म, सभ्याचार, आईटी क्षेत्र में जिले के नाम को विश्व के मानचित्र पर चमकाने में अहम कार्य किए है। उनके द्वारा भलाई के लिए किए जा रहे कार्यो के चलते लोग उन्हें अब फिरोजपुर के लिए वरदान कहने लगे है।
शिक्षा में आगे
डा. अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में जिले में तीन तथा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में 10 स्कूल चल रहे है। उन्होंने यहां के विद्यार्थियो को विश्व स्तरीय शिक्षा सहित स्कूलो में इंफ्रास्टक्चर मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यहीं कारण है कि विद्यार्थी बड़े महानगरो या विदेशो में जाने की बजाय डीसीएम के स्कूल्स में ही अंर्तराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे है। उनके द्वारा विद्यार्थियो को ऐसी शिक्षा मुहेया करवाने पर जोर दिया जा रहा है, जोकि उनके प्रोफैशनल जीवन में भी लाभदायी साबित हो सके। उनका उद्देश्य विद्यार्थियो व युवाओ में इंटरप्रिन्योरशिप तैयार करना है ताकि आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर युवा रोजगार मांगने की बजाय रोजगार के साधन देने में आगे आए।
टूरिज्म में जिले को आगे ले जाने का काम
उद्योगिक रूप से पिछड़े जिले को टूरिज्म में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा राज्य तथा केन्द्र सरकार तक अपनी बात को रखा जा रहा है ताकि यहां पर पर्यटको में संख्या में बढ़ौतरी के साथ-साथ व्यापार में वृद्धि हो सके। उनके द्वारा फिरोजपुर इनटैक चैप्टर की स्थापना भी की गई है। जिले में दो शताब्दी से बंद पड़े फिरोजपुर फोर्ट को खुलवाने में डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान रहा है। उनके द्वारा विनटैज कार रैली निकालकर जिले में सभी ऐतिहासिक स्थलो का दौरा भी करवाया जा चुका है।
डा. गुप्ता के मुताबिक फिरोजपुर में अनेको ऐतिहासिक स्थल है, जिनके बारे में जागरूकता फैलाकर जिले को टूरिस्ट सिटी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूगौलिक रूप से बात करे तो फिरोजपुर की अमृतसर, लुधियाना से दूरी बहुत नजदीक है । यहां आने वाले लोग आसानी के साथ हुसैनीवाला में रिट्रीट सैरेमनी देखने के अलावा लाइट एंड साऊंड शो, सिमुलेटर ट्रेन, गुरूद्वारा सारागढ़ी, एंगलो सिख वार मैमोरियल, मुदकी व फिरोजपुर शाह मैमोरियल सहित अन्य यादगारो को देख सकते है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह देश के टूरिज्म मंत्रालय से भी सम्बंध स्थापित किए है। डा. गुप्ता ने कहा कि टूरिज्म बढऩे से यहां पर होटल, रैस्टोरेंट, टैक्सी, ऑटो सहित अन्य कारोबार में बढ़ौतरी होगी।
खेलो के विकास में अहम कार्य
खेलो के क्षेत्र में पूरे विश्व में जिले को नई पहचान दिलवाने में डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान रहा है। वह खुद स्पोर्टसमेन है और विभिन्न खेलो से जुड़े हुए है। उन्होंने न केवल तन-मन-धन के साथ मेहनत कर हजारों की संख्या में होनहार खिलाड़ी तैयार किए और उन्हें अनुभवी कोचिस के माध्यम से ट्रेनिंग दिलवा राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाई है। बल्कि औद्योगिक रूप से पिछड़े जिले को खेलो के क्षेत्र में आगे लाकर विश्व के मानचित्र में फिरोजपुर का नाम रोशन किया है।
डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा सरहदी इलाके में खेलो को प्रफुल्लित करने के मकसद से कुछ वर्ष पहले स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ फिरोजपुर -सैफ- का गठन किया। 2003 में उन्होंने एक बच्चें को लेकर रोलर स्केटिंग की शुरूआत की थी और उसे प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी कोच उपलब्ध करवाया । आज 23 वर्ष बाद जिले में हजारो बच्चे रोलर स्केटिंग में देश-विदेश में लोहा मनवा रहे है। टेबल टैनिस में भी उन्होंने पिछलें तीन दशक के अंतराल मेें इस खेल का परचम लहराया है। जहां वह खुद इस गेम में चैम्पियन रह चुके है। उनके द्वारा फिरोजपुर में बैडमिंटन को मुकाम हासिल करवाने के लिए अनेको सार्थक कदम उठाएं गए है। यहीं कारण है कि जसलीन कौर, सवरीत कौर, जैसमीन बिंद्रा, अनामिका, प्रभसिमरण, मनीतलोक ङ्क्षसह बिंदरा, सचिन व अमन जैसे खिलाड़ी स्टेट व नैशनल स्तर पर खेलकर फिरोजपुर का नाम चमका चुके है।डा. गुप्ता द्वारा मयंक शर्मा बैडमिंटन चैम्पियनशिप शुरू करवाकर कई प्रतिभाशाली खिलाडिय़ो की खोज की जा रही है।
योग
समाज को निरोग बनाने के लिए उनके द्वारा योगा के प्रति युवाओं सहित हरेक वर्ग को प्रोत्साहित करने के मंत्तव से योगा एसोसिएशन का गठन किया। योग प्रेमियों को एक बैनर तले लाकर हरेक स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मोहल्लो व पार्को में योगा का संदेश फैलाकर इस ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके साथ जुडऩे का आह्वान कर समाज को योग के माध्यम से निरोग मुक्त रहने का संदेश दिया जा रहा है। वह एशियन योगा फैडरेशन के अध्यक्ष, पंजाब योगा एसोसिएशन के प्रधान व फिरोजपुर योग एसोसिएशन के अध्यक्ष है। उनके द्वारा फिरोजपुर में नैशनल योगा चैम्पियनशिप करवाकर अहम कार्य किय ाथा।
विद्यार्थियों सहित युवाओं को लॉन टैनिस में प्रोत्साहित करने में जहां उनके द्वारा प्रयत्न निरंतर जारी है तो वहीं अनुभवी कोच जिले में बुलाकर विद्यार्थियों को कोचिंग दिलवाई जा रही है। उनके द्वारा खिलाडिय़ों की सुविधा हेतू कॉट का भी निर्माण करवाया गया है। उनके द्वारा खिलाडिय़ों को आर्चरी में निपुण बनाने के लिए जहां स्पैशल कोच अरेंज कर कॉट बनाया गया है तो वहीं गोल्फ के प्रति बढ़ते रूझान को देखते हुए अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा रेंज स्थापित की गई है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन कको गठित कर खिलाडिय़ों में फिर से इस खेल के प्रति रूचि को जगाया है और खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने की तरफ प्रयास करवाएं जा रहे है। इस वक्त इस खेल में सैंकड़ो खिलाड़ी कोचिंग लेकर फिर से ओलम्पिक में जाकर फिरोजपुर का नाम चमकाने की तरफ कदम बढ़ा रहे है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता की उनकी क्रिकेट में भी खास रूचि रहीं है। जिले के इतिहास में पहली बार गुप्ता द्वारा लड़कियों की क्रिकेट टीम तैयार की गई और उन्हें प्रशिक्षित करने हेतू नैशनल महिला क्रिकेट प्लेयर मुहैया करवाई गई।
वहीं गोल्फ, बॉस्केटबाल, ताइक्वांडो, चैस को प्रफुल्लित करने में भी अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा ठोस कदम उठाएं जा रहे है ताकि युवा पीढ़ी नशो व असमाजिक बुराईयों को छोडक़र खेलों में जिले सहित देश का नाम रोशन कर इतिहास रच सके।
समाजसेवा में आगे
समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिल खोलकर लोगो की मदद की जाती है। केन्द्रीय जेल में बंदियो को स्किल प्रदान करने के उद्देश्य से उनके द्वारा नि:शुल्क कम्पयूटर सैंटर खुलवाया गया है ताकि बंदी हुनर प्राप्त कर अपराध की दुनिया से बाहर आकर सामान्य जीवन जी सके। बाढ़ के दिनो में उनके द्वारा पीढि़तो की सहायता हेतू खुले दिल से राशन, तिरपाल, मच्छरदानी, सूखा दूध सहित अन्य राहत सामग्री पहुंचाई थी। उनके द्वारा जिले की दो दर्जन से ज्यादा समाजसेवी संस्थाओ के साथ मिलकर जरूरतमंदो की सेवा में अहम भूमिका निभाई जाती है। डा. गुप्ता द्वारा बेसहारा गायो के उपचार व उनके रख-रखाव में भी अहम योगदान दिया जाता है।
चलाए अनेको प्रकल्प
जिले के इंटरप्रिन्योर को नई पहचान देने के मनोरथ से डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा अनेको प्रकल्प चलाए जा रहे है। फिरोजपुर इंटरप्रिन्योर बिजनैस अवार्ड -फैबा- के तहत जिले में अपने कारोबार को नई दिशा देने वाले उद्यमियो के सम्मान हेतू उनके द्वारा शुरू किया गया प्रकल्प युवा इंटरप्रिन्योर को नई दिशा प्रदान कर रहा है। फिरोजपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के माध्यम से डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा फिरोजपुर के बुद्धिजीवियो को एक मंच पर लाकर यहां की समस्याओ और उनके समाधान हेतू विचार-चर्चा की जाती है। साईडर के तहत उनके द्वारा यहां की समस्याओ को प्रशासन व सरकार तक उठाकर जिले के विकास में अहम कार्य किए जा रहे है। जिले में ग्रीन बैल्ट स्थापित करवाने, यहां के चौंक-चौराहो के आधुनीकिकरण पर भी उनके द्वारा अहम कार्य किए जा रहे है।
एक शतक से ज्यादा मिले अवार्ड
शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने वाले डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता विभिन्न मंचो से अब तक एक शतक से ज्यादा खिताब हासिल करने का रिकार्ड बना चुके है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को सात बार एडूप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, एडु लीडर ऑफ द ईयर के अलावा टाईम्स पॉवर आईकन अवार्ड 2021 तथा देश की प्रमुख शिक्षा जगत की 21 हस्तियो में शामिल किया जा चुका है। डा. गुप्ता को इससे पहले समूह एशिया में आयोजित सबसे बड़ी एजुकेशनल सम्मिट बैट एशिया द्वारा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ अनिरूद्ध गुप्ता का बैट एशिया लीडरशिप अवार्ड 2021 के लिए चयन हुआ था। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को मुम्बई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस द्वारा भव्य समारोह में -द प्राईड ऑफ इंडियन एजुकेशन अवार्ड- से नवाजा जा चुका है।
विश्व स्तर तक चमकाया नाम
वर्ष 2021 में इंडो-लंका सम्मिट में डा. अनिरूद्ध गुप्ता को कोलम्बो में श्रीलंका के प्रधानमंत्री डा. दिनेश गुणावर्र्धने द्वारा विशेष रूप से अंर्तराष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। गत वर्ष मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन द्वारा भी उनका सम्मान किया जा चुका है। उससे पहले भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी द्वारा गुप्ता की शिक्षा सम्बंधी सेवाओ को देखते हुए सम्मानित कर चुके है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने दुबई के वल्र्ड ट्रेड सैंटर में हिस्सा लेने के अलावा इजरायल का भी दौरा कर चुके है।
अब तक अनेको अवार्ड मिल चुके है डा. अनिरूद्ध गुप्ता को
-जुलाई 2025 में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा उन्हें एक्सीलेंस इन इंटरप्रिन्योरशिप अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
– जुलाई 2025 में गुरूग्राम में आयोजित विकसित भारत 2047 कार्यक्रम में उन्हें टॉप एजुकेशन लीडर्स इन द कंट्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।
– जुलाई 2025 में एजुकेशन एक्सीलेंस कंक्लेव में उन्हें एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 मिल चुका है।
– जून 2025 में चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा जी मीडिया के कार्यक्रम में ग्रोथ इंजन्स ऑफ पंजाब दिया था।
– जून 2025 में चंडीगढ़ में आयोजित फाजिल्का फिरोजपुर एसोसिएशन ऑफ ट्राईसिटी रैजीडेंटस फॉर हार्मोनी में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा मिल चुका है।
-मई 2025 में यू.एस.ए में द इंडिया यूएसए गलोबल एजुकेशन लीडरशिप सम्मिट में डा. अनिरू8 गुप्ता को गलोबल एजुकेशन लीडर अवार्ड मिल चुका है।
– अप्रैल 2025 में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा उन्हें एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड फॉर बेस्ट चैन ऑफ स्कूल्स से पुरस्कृत किया जा चुका है।
– मार्च 2025 में टाईकोन चंडीगढ़ द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
– नवंबर 2024 में हरियाणा के राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय द्वारा पंचकुला में आयोजित समारोह में एक्सीलैंस पुरस्कार से डा. अनिरूद्ध गुप्ता का सम्मान किया जा चुका है।
-नवंबर 2024 में एजुलीडर्स सम्मिट अवार्ड में उन्हें लीजंड ऑफ एजुकेशन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
– अक्तुबर 2024 में प्रिस्टिजियस इंडियन स्कूल रैंकिंग अवार्ड में डा. अनिरूद्ध गुप्ता को एजुलीडर्स ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित किया था।
– अगस्त 2024 में उन्हें द ट्रिब्यून ग्रुप द्वारा आयोजित समारोह में एक्सीलैंस इन एजुकेशन अवार्ड 2024 भेंट किया जा चुका है।
– अगस्त 2024 में गुरूग्राम में आयोजित नार्थ इंडियन स्कूल मैरिट अवार्ड में डा. अनिरूद्ध गुप्ता को एजुकेशन आईकोन ऑफ द ईयर 2024 से पुरस्कृत किया जा चुका है।
– अक्तुबर 2023 में बैंगलुरू में आयोजित एशियन सम्मिट में उन्हें एजुकेशन एवेंजलिस्ट ऑफ द ईयर 2023 से सम्मानित हो चुके है।
– सितम्बर 2023 में उन्हें प्राईड ऑफ इंडियन एजुकेशन अवार्ड 2023 प्राप्त हुआ था, जोकि सिंघानिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड में महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button