वुई आर वन संस्था की ओर से की गई हंगामी मासिक मीटिंग
आर एस एस के कार्यकर्ता नवीन कुमार अरोड़ा की हत्या पर शोक जताते हुए रखा गया दो मिनट का मौन
वुई आर वन संस्था की ओर से की गई हंगामी मासिक मीटिंग
बीते दिन फिरोजपुर शहर के मेंन बजार में हुए आर एस एस के कार्यकर्ता नवीन कुमार अरोड़ा की हत्या पर शोक जताते हुए रखा गया दो मिनट का मौन
इस हुई हंगामी मीटिंग में आए दिन फिरोजपुर शहर और छावनी में होने वाली चोरी,लूटपाट,हत्या जैसी वारदात ओर ट्राफिक की समस्या पर किया गया विचार विमर्श ,आने वाले दिनों में पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ की जाएगी मीटिंग – संस्था संचालक
फिरोजपुर 11 दिसंबर, 2025: फिरोजपुर शहर और छावनी के एक बड़े हजूम का रूप ले रही फिरोजपुर की वुई आर आर वन संस्था की एक अहम मीटिंग फिरोजपुर शहर के नए बने होटल दा ग्रे हाइट्स में हुई इस मीटिंग में बड़े हजूम में शहर और छावनी के नामी परिवारों के लोग ओर कारोबारी शामिल हुए इस मीटिंग को शुरू करने से पहले कुछ दिन पहले आर एस एस के कार्यकर्ता नवीन कुमार अरोड़ा की फिरोजपुर शहर के सरे बाजार में गोलियां मार कर हत्या होने पर शोक व्यक्त किया गया ओर नवीन कुमार की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
उसके बाद संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा फिरोजपुर में आए दिन होने वाली इस तरह की अपराधिक घटनाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया ओर इस मीटिंग में सभी सदस्यों द्वारा आने वाले दिनों में पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर इस तरह की घटनाओं को रोकने ओर शहर और छावनी में बढ़ रही ट्राफिक की समस्या का समाधान करने पर विचार किया जाएगा.
इस संस्था के मुख संचालक सीनियर वकील शाम सुंदर मोंगा ,उद्योगपति नंद किशोर गुगन ,प्रेस क्लब फिरोजपुर के प्रधान मनदीप कुमार मोंटी ने कहा के इस संस्था का संगठन इसी उद्देश्य से किया गया था की संस्था के सभी साथियों को आने वाली समस्याओं की आवाज उच्च अधिकारियों के आगे रख कर उसका हल करवाया जाएगा इसी उद्देश्य को लेकर संस्था के अलग अलग सदस्यों की अलग अलग विभागों से संबंधित पांच बॉडी बनाई गई ताकि संस्था के सदस्यों को आने वाली मुश्किलों का हल करने के लिए हमेश ये बाड़ी के सदस्य उनके साथ खड़े होकर उनका साथ दे.
इस संस्था को 50 के करीब सदस्यों के साथ शुरू किया गया था और आज इस संस्था में 100 के करीब मेंबर हो चुके हैं और आने वाले दिनों में यह संस्था फिरोजपुर के लिए बड़ी संस्था के रूप में उभर कर आगे आएगी.
एडवोकेट शाम सुंदर मोंगा ओर उद्योगपति नंद किशोर गुगन ,मनदीप कुमार मोंटी प्रधान प्रेस क्लब फिरोजपुर ने इस मीटिंग में बड़ी संख्य में एकत्र हुए संस्था के सदस्यों को संबोधन करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में फिरोजपुर शहर और छावनी में बढ़ रही आपराधिक वारदात को रोकने के लिए और बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को लेकर फिरोजपुर के एसपी सरदार भूपेंद्र सिंह और डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा के साथ मीटिंग कर विचार विमर्श कर इस पर ठोस कदम उठाने के लिए मांग की जाएगी और इसका हल करवाया जाएगा
इस हंगामा मीटिंग में सेवा मुक्त रेड क्रॉस सेक्टर अशोक बहल ,उद्योगपति रमन गर्ग,विकास मित्तल ,समीर मित्तल , एडवोकेट रमन मोंगा,दीपक शर्मा ,पत्रकार सनी चोपड़ा,राजेश मेहता तरसेम विज,अरविंद बंसल, शमी ओबेरॉय, कुलदीप शर्मा, नवीन सचदेवा, राजीव हांडा,साहिल गुप्ता सुभाष विज, संजीव अरोड़ा सुबोध कक्कड़ आदि मौजूद थे.






