Ferozepur News

“फिरोजपुर मंडल में विशेष “संवाद” कार्यक्रम का आयोजन”

“फिरोजपुर मंडल में विशेष “संवाद” कार्यक्रम का आयोजन"

“फिरोजपुर मंडल में विशेष “संवाद” कार्यक्रम का आयोजन”

फिरोजपुर, 3-12-2025: भारतीय रेल द्वारा रेलयात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता, सुरक्षा तथा यात्री सुविधा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेनों में कचरा प्रबंधन (Waste Management) हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए है, जिसके तहत प्रत्येक मंडल में पैंट्री कार से उत्पन्न कचरे के संग्रहण एवं निपटान पर जागरूकता हेतु विशेष “संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में, फिरोजपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा विशेष “संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संवाद के दौरान, पैंट्री कार स्टाफ को ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को सील किए हुए बैगों में एकत्र करने तथा उसे केवल निर्धारित स्टेशनों पर ही उतारने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे है। इन निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित पैंट्री कार स्टाफ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान आज दिनांक 03 दिसम्बर को वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा एक विशेष “संवाद” आयोजित किया गया। इसके माध्यम से, ट्रेन संख्या 18238 अमृतसर- बिलासपुर एक्स्प्रेस के पैंट्री कार के स्टाफ को सील किए हुए बैगों में कचरा एकत्रित करने और उसे निर्धारित स्टेशनों पर उतारने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि पैंट्री कार में सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही पैंट्री कार स्टाफ के पहचान पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्रों की भी जांच की। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया कि स्वच्छता मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि ये “संवाद” ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ये “संवाद” स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन आदतों को बढ़ावा देगा और इससे पैंट्री कार एवं बेस किचन की स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button