फिरोजपुर गलोबल कॅरियर फेयर 2025 में देश-विदेश की यूनिवर्सिटीयो के प्रतिनिधि पहुंचे, हजारो विद्यार्थियो ने कॅरियर सम्बंधी उठाया लाभ
-दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में मेले का आयोजन, बच्चो ने किया शंकाओ का समाधान-
फिरोजपुर गलोबल कॅरियर फेयर 2025 में देश-विदेश की यूनिवर्सिटीयो के प्रतिनिधि पहुंचे, हजारो विद्यार्थियो ने कॅरियर सम्बंधी उठाया लाभ
-दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में मेले का आयोजन, बच्चो ने किया शंकाओ का समाधान-

फिरोजपुर, 28 नवंबर, 2025: डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा विद्यार्थियो को उनके कॅरियर से सम्बन्धित अवगत करवाने के उद्देश्य से दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल मेें फिरोजपुर गलोबल कॅरियर फेयर 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की डेढ़ दर्जन से ज्यादा यूनिवर्सिटी के डैलिगेट्स ने पहुंचकर विभिन्न स्कूलो से आए 2500 से ज्यादा विद्यार्थियो को उनकी रूचि के मुताबिक विषयो के बारे में बताया। विभिन्न विश्वविद्यालयो से आए प्रतिनिधियो ने बच्चो को यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की जा ने वाली सुविधाओ, कोर्स, डिग्री, डिप्लोमा सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एक जगह व एक ही समय पर इतनी यूनिवर्सिटीयो के डेलिगेट्स से मिलकर विभिन्न स्कूलो के हजारो विद्यार्थियो ने खूब लाभ उठाया। गलोबल कॅरियर फेयर का शुभारंभ बिग्रेडियर राहुल यादव, ब्रिगेडियर पियूष त्रिवेदी तथा कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ जोहन विकास ने किया, जबकि फेयर की अध्यक्षता ग्रुप की सीनियर डॉयरैक्टर अकैडमिक्स डा. रागिनी गुप्ता ने की। अतिथियो ने ज्योति प्रवज्जलित कर बैलून फ्लाई कर सभी को इस मेले की बधाई दी और कहा कि यह कॅरियर फेयर विद्यार्थियो के लिए वरदार साबित होगा।
डा. रागिनी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कॅरियर फेयर विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूल लाइफ के बाद विद्यार्थी किन कोर्स को करके अपने कॅरियर को सैट कर सकते है, इन फेयर के माध्यम से उन्हें जानकारी मिलती है और उनकी शंकाओ का समाधान भी होता है।
प्रिंसिपल रूचि पांडे ने सभी अतिथियो, अभिभावको, विद्यार्थियो सहित विभिन्न यूनिवर्सिटी से आए डैलिगेट्स का स्वागत किया और स्कूल द्वारा विद्यार्थियो को मुहैया करवाई जाने वाली विश्व स्तरीय शिक्षा, स्पोर्टस तथा अन्य गतिविधियो के बारे में जानकारी दी।
असिस्टैंट डायॅरैक्टर सीनियर सैकेंडरी ललित मोहन गुप्ता ने कहा कि गलोबल कॅरियर फेयर करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियो को अपने ही जिले में उन तमाम यूनिवर्सिटीस, विषयो के बारे में जानकारी देना है ताकि वह अपनी रूचि के मुताबिक उसी फील्ड में जाकर अपना कॅरियर बनाकर भविष्य उज्जवल कर सके।
विद्यार्थियो को हुआ लाभ
विद्यार्थियो में शामिल गुरनूर कौर, विनय प्रताप सिंह ढिल्लो, अदिती अग्रवाल, अनन्या, मेहा, गुरलीन कौर, सरगुन ने कहा कि एक ही जगह पर उन्हें इतनी यूनिवर्सिटी के अधिकारियो से बात करने तथा अपने कॅरियर के बारे में आगे बढऩे का सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बाहरवी के बाद उनके द्वारा विभिन्न यूनिवर्सिटीयो में जाकर वहां के कोर्स, डिग्री के बारे में जानकारी लेनी पड़ती थी। उन्हें विभिन्न नएं शुरू हुए कोर्स के बरे में भी जानकारी मिली, जिनकी फ्यूचर में डिमांड होगी। फिरोजपुर गलोबल कॅरियर फेयर उनके लिए लाभदायी साबित हुआ है। सभी यूनिवर्सिटीयो द्वारा उन्हें स्कॉलरशिप की भी जानकारी दी गई।
इस दौरान सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा आर्टीफिशियल व साइबर सिक्योरिटी पर सैमिनार करते हुए थ्रैट व सैल्यूशन पर जोर दिया। चितकारा यूनिवर्सिटी द्वारा साइंटीफिक रिसर्च पर आर्टीफिशियल इंटैलीजेंस के रोल को पेश किया। आईएफसीएआई द्वारा कॅरियर व जीएनए द्वारा मॉर्डन इंडस्ट्री के टें्रड व टैक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, डीजीएम एडमिन डा. सैलिन सहित अन्य उपस्थित थे।




