Ferozepur News
मिन्नी पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशन की छात्रा ने जीते दो गोल्ड मैडल

मिन्नी पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशन की छात्रा ने जीते दो गोल्ड मैडल
फिरोजपुर, 21 नवंबर, 2025: मिन्नी पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की छात्रा ने दो गोल्ड मैडल और कैश प्राईज जीतकर पूरे राज्य में अपने जिले सहित स्कूल व अभिभावको का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि कक्षा सातवीं की छात्रा जपलीन कौर ने उक्त चैम्पियनशिप में फिरोजपुर का प्रतिनिधित्व किया था।
अंडर-13 सिंगलव डब्ल कैटागिरी में जपलीन कौर ने गोल्ड मैडल और 5100 का कैश प्राईज जीतकर एक बार फिर से रिकार्ड साबित किया है। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन के क्षेत्र में जपलीन कौर पूरे राज्य व देश में स्कूल व फिरोजपुर का नाम रोशन कर रही है और सभी को इस पर गर्व है।
स्कूल पहुंचने पर टीचिंग व एडमिन स्टॉफ द्वारा छात्रा का स्वागत करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। प्रिंसिपल ने बताया कि इससे पहले भी 69वीं पंजाब स्कूल गेम्स में जपलीन ने जीत हासिल की थी।





