Ferozepur News

एडवोकेट कर्ण पुग्गल बने बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा की कार्यकारिणी समिति के को-ऑप्टेड सदस्य

एडवोकेट कर्ण पुग्गल बने बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा की कार्यकारिणी समिति के को-ऑप्टेड सदस्य

एडवोकेट कर्ण पुग्गल बने बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा की कार्यकारिणी समिति के को-ऑप्टेड सदस्य

फिरोजपुर, 15-11-2025:  एडवोकेट कर्ण पुग्गल को बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा की कार्यकारिणी कमेटी का को-ऑप्टेड सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बार काउंसिल के चेयरमैन एडवोकेट राकेश गुप्ता द्वारा जारी की गई।

कर्ण पुग्गल, जो फिरोजपुर के सीनियर एडवोकेट परिथवी पुग्गल के पुत्र हैं, की नियुक्ति पर फिरोजपुर बार के अधिवक्ताओं ने उन्हें और उनके पिता को बधाई दी। वकीलों ने कहा कि कर्ण पुग्गल की योग्यता और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए एडवोकेट कर्ण पुग्गल ने चेयरमैन राकेश गुप्ता और कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और तन्मयता के साथ निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button