बाल दिवस के अवसर पर डीसीएम के स्कूलो में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन, कम्यनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत की समाजसेवा

बाल दिवस के अवसर पर डीसीएम के स्कूलो में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन, कम्यनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत की समाजसेवा
फिरोजपुर, 14 नवंबर, 2025: बाल दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित स्कूलो में विशेष प्रार्थना सभा के अलावा कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत विभिन्न स्थानो पर जाकर समाजसेवा के प्रकल्प चलाए गए।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत ब्लाइंड होम में जाकर वहां के विद्यार्थियो को जरूरी सामान के अलावा जलपान सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बताया कि कोआर्डीनेटर सुमन मोंगा के नेतृत्व में एंजल व करण ने विद्यार्थियो के साथ जाकर ब्लाइंड होम में विद्यार्थियो के साथ समय बिताया।
विद्यार्थियो ने नेत्रहीन विद्यार्थियो को पेश आने वाली समस्याओ को भी समझा। प्रिंसिपल ने बताया कि इस दौरान स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई और उन्हें चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि गांव रामेवाला के सरकारी स्कूल में जाकर विद्यार्थियो को स्टेशनरी सहित खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। इस दौरान नर्सरी से प्रैप-2 के विद्यार्थिया ने जाकर सरकारी स्कूल के बच्चो के साथ गीत, कविताए गए और नृत्य भी किया।
डीजीएम गगनदीप कौर ने वहां विद्यार्थियो को बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि वह बच्चो से खूब प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि डीसीएम द्वारा ऐसे अवसरो पर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। प्रिंसिपल ने बताया कि इस दौरान मदर लैप्स से ग्रेड-3 के विद्यार्थियो के मध्य नेहरू ब्लॉक में प्रार्थना सभा के दौरान गीत, नृत्य और कविताए भी करवाई गई।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य स्कूल में स्पैशल असैंबली की गई, जिसमें कैम्ब्रिज के विद्यार्थियो के मध्य फैशन फिस्टा करवाया गया। उन्होंने बताया कि मदर लैप्स से लेकर बाहरवी तक के विद्यार्थियो को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे मेंं बताया कि और देश में उनके योगदान पर विस्तृत विचार रखे।
इस दौरान विद्यार्थियो के मध्य अनेको प्रतियोगिताए भी करवाई गई। इस अवसर पर वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, एवीपी सीनियर सैकेंडरी पुनीत कौर, हरसंगीत सिंह, हैड एलीमैंट्री पूनम सूद, वीपी अकैडमिक्स नीलाक्षी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।





