Ferozepur News

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर ने नेशनल एज्यु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ‘जीरो प्लास्टिक स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप मेला 2025’ का सफल आयोजन किया

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर ने नेशनल एज्यु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ‘जीरो प्लास्टिक स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप मेला 2025’ का सफल आयोजन किया

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर ने नेशनल एज्यु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ‘जीरो प्लास्टिक स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप मेला 2025’ का सफल आयोजन किया
फिरोजपुर, 16-10-2025: देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का ए़ ग्रेड प्राप्त संस्थान है, जो शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी स्थान रखता है। कॉलेज के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के आशीर्वाद, चेयरपर्सन डॉ. अगनीज ढिल्लों जी के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. संगीता के नेतृत्व में कॉलेज निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत कॉलेज के एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल और अर्न वाइल यू लर्न सेल द्वारा ‘जीरो प्लास्टिक स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप मेला 2025’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अमित सरीन (ए.डी.सी. जनरल, फिरोजपुर), श्री समर्थ शर्मा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नेशनल एजू ट्रस्ट ऑफ इंडिया), श्री रोहित ग्रोवर (प्रधान, नगर काउंसिल फिरोजपुर), श्री अशोक बहल (सेक्रेटरी, रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजपुर), डॉ. सुखपाल सिंह (स्टेट अवार्डी, सुपरिंटेंडेंट, नगर काउंसिल फिरोजपुर) तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।
प्राचार्या डॉ. संगीता ने मुख्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करके की गई। प्रिंसिपल मैडम डॉ. संगीता एवं कॉलेज मैनेजमेंट ने अतिथियों को प्लांटर, मोमेंटो और फुलकारी भेंट कर अभिनंदन किया। अतिथियों ने कॉलेज की छात्राओं की व्यावसायिक शिक्षा के प्रयासों और उद्यमशील भावना की प्रशंसा की।
मेले में हस्तनिर्मित कला, आभूषण, कलात्मक सजावट, रंगीन दीये, मोमबत्तियाँ, ग्रीटिंग कार्ड, पेंटेड टी-शर्ट्स, वैक्स और जैल से बनी मोमबत्तियाँ आदि वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं। ‘जीरो टू हीरो’ थीम के अंतर्गत पारंपरिक भोजन, मेंहदी, चैरिटी कॉर्नर आदि विशेष आकर्षण रहे। छात्राओं के मनोरंजन हेतु डी.जे. की व्यवस्था भी की गई, जिसने पारंपरिक गीतों से मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंजाबी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी वस्तुएँ फुलकारी, छिक्कू, पीढ़ी, टोकरी, खिद्दो, गुड़िया-पटोले और ललित कला विभाग की आकर्षक पेंटिंग्स रहीं, जिन्होंने पारंपरिक कला और स्थिरता के संदेश को उजागर किया।
कॉलेज की छात्राओं ने रचनात्मक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर उद्यमशीलता की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करना था, ताकि वे “सीखते हुए कमाने” की दिशा में आगे बढ़ें।
पंजाब भर में सर्वाधिक सहभागिता और स्टॉल लगाने वाले कॉलेज के रूप में प्लास्टिक-मुक्त एवं पर्यावरण-जागरूक समाज के निर्माण में असाधारण प्रतिबद्धता, नवाचार और नेतृत्व दिखाने के लिए नेशनल एज्यु ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर को “जीरो प्लास्टिक मेला मान्यता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया, प्रिंसिपल डॉ. संगीता को उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और अटूट समर्पण के लिए “लीडरशिप एंड इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें मेले की शानदार सफलता हेतु दिया गया। इसके साथ ही डॉ. कनिका (नोडल अधिकारी) को , मैडम पलविंदर कौर, डॉ. खुशविंदर गिल (कोऑर्डिनेटर) तथा आयोजन टीम को बेहतरीन तालमेल और समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
डॉ. संगीता ने नेशनल एजू ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री समर्थ शर्मा का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मैडम कनिका सचदेवा (नोडल अधिकारी, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल), मैडम पलविंदर कौर (डीन, सांस्कृतिक मामलों) और डॉ. खुशविंदर गिल (हेड, फैशन डिजाइनिंग विभाग) को बधाई दी, जिन्होंने विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की और छात्राओं को उद्यमशीलता की दिशा में प्रेरित किया।
मेले में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । कुल 115 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ वस्तुओं की बिक्री अत्यंत प्रभावशाली रही। इस आयोजन ने वास्तव में छात्राओं को अपनी कला, कौशल और उद्यमशील सोच को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मैडम सपना बधवार और डॉ. परमवीर कौर ने अत्यंत सुसंगत और कुशलता से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button