एसएसपी ने डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियो को पढ़ाया नशे के विरूद्ध पाठ
-स्कूल में ड्रग एब्यूस अवैयरनेस कैंप का आयोजन, नशे के दानव को जड़ से खत्म करने की उठाई मांग-
एसएसपी ने डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियो को पढ़ाया नशे के विरूद्ध पाठ
-स्कूल में ड्रग एब्यूस अवैयरनेस कैंप का आयोजन, नशे के दानव को जड़ से खत्म करने की उठाई मांग-

फिरोजपुर, 9 अक्तुबर, 2025: विद्यार्थियो को नशो के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में ड्रग एब्यूस अवैयरनेस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी भुपिन्द्र सिंह सिद्धू ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। बाजवा ऑडिटोरियम में आयोजित इस सैमिनार में कक्षा नौंवी से दसवी के विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल द्वारा एसएसपी का स्वागत किया और उन्हें स्कूल द्वारा विद्यार्थियो को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओ के बारे में परिचित करवाया।
विद्यार्थियो से बातचीत करते हुए एसएसपी ने कहा कि पंजाब को खुशहाली के मार्ग पर ले जाने के लिए नशे के दानव को जड़ से खत्म करना समय की बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यार्थी वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा छोटी उम्र से ही और छोटी-छोटी आदतो से शुरू होता है और बाद में यह नासूर बन जाता है। इसके लिए विद्यार्थियो को चाहिए कि अपने आसपास के लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक करे तथा नशा करने तथा नशा बेचने वालो की सूचना पुलिस को दे ताकि नशा रोगियो को अस्पताल में भर्ती करवया जा सके और नशा बेचने वालो को पकड़ा जा सके।
एसएसपी भुपिन्द्र सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है और इसके लिए गांव, स्कूल स्तर पर जाकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर पुलिस आए दिन नशा पकडक़र जिले को नशा मुक्त बनाने के प्रयास में जुटी है और इसके लिए सभी को पुलिस का साथ देना चाहिए। एसएसपी ने विद्यार्थियो से बातचीत भी की और उनके सवालो के जवाब भी दिए।
स्कूल प्रशासन द्वारा एसएसपी का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जीएम मनरीत सिंह, हैड मिस्ट्रेस राबिया बजाज, वीपी अकैडमिक्स मधु चोपड़ा, डीजीएम गगनदीप कौर सहित अन्य उपस्थित थे।





