‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ के अंतर्गत श्रमदान दिवस का आयोजन

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ के अंतर्गत श्रमदान दिवस का आयोजन
फिरोजपुर, 25-09-2025: फिरोजपुर मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 8 बजे से 9 बजे तक फिरोजपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, आरपीएफ बैरकों एवं अन्य स्थानों पर व्यापक श्रमदान किया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम में फिरोजपुर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, ब्यास, फाजिल्का सहित मंडल के अन्य स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा स्काउट-गाइड ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं प्रसारण के माध्यम से रेलयात्रियों एवं आमजनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय के पीछे स्थित क्षेत्र में 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यापक श्रमदान किया। कूड़े एवं खर-पतवार की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर आमजन से अपील करते हुए कहा कि “प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवनचर्या में स्वच्छता को शामिल करें। स्वच्छ वातावरण न केवल स्वस्थ जीवन देता है, बल्कि धनात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।”





