“आयुर्वेद दिवस की ओर : हार्मनी कॉलेज ने बढ़ाया जागरूकता का कदम”

“आयुर्वेद दिवस की ओर : हार्मनी कॉलेज ने बढ़ाया जागरूकता का कदम”
आयुर्वेद सप्ताह के अंतर्गत हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फ़िरोज़पुर द्वारा विविध शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं
फ़िरोज़पुर, 15 सितम्बर 2025 : SBS College of Nursing, Ferozepur में डॉ. साहिल गुलेरिया ने “Vocal for Local” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आयुर्वेदिक जीवनशैली, आहार-विहार और स्वदेशी औषधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इसके बाद 16 सितम्बर 2025 को PGIMER, चंडीगढ़ द्वारा “Pharmacovigilance, Materiovigilance और Herbovigilance” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. साहिल गुलेरिया, एम.डी. (रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग) तथा डॉ. रश्मि, एम.डी. (कायचिकित्सा विभाग) द्वारा संयोजित किया गया।
सत्र का संचालन प्रो. बिकाश मेधी (विभाग: फार्माकोलॉजी, पीजीआईएमईआर) एवं डॉ. अजय ने किया। वक्ताओं ने रोगी सुरक्षा, औषधीय निगरानी तथा आयुर्वेद में हर्बोविजिलेंस की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आयुर्वेद दिवस (23 सितम्बर) से पूर्व जनजागरूकता बढ़ाना तथा थीम “Ayurveda for People and Planet” को प्रोत्साहित करना रहा।
सत्रों का समापन “Vocal for Local, Wellness for All!” के आह्वान के साथ किया गया।





