सीबीएसई इंटर स्कूल्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशनल के मनवीर ने जीता सिल्वर मैडल
सीबीएसई इंटर स्कूल्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशनल के मनवीर ने जीता सिल्वर मैडल

फिरोजपुर, 11 सितम्बर, 2025: सीबीएसई इंटर स्कूल्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के छट्टी कक्षा के छात्र मनवीर ङ्क्षसह ने सिल्वर मैडल जीतकर स्कूल सहित जिले का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि सीबीएसई द्वारा आयोजित 18वीं नॉर्थ जोन -2 सीबीएसई इंटर स्कूल स्वीमिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन हरियाणा के सोनिपत में किया गया था, जिसमें विभिन्न स्कूलो के हजारो की संख्या में तैराको ने हिस्सा लिया था। मनवीर सिंह ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 100 मीटर फ्री स्टाईल में सिल्वर मैडल जीता है। स्कूल पहुंचने पर मनवीर का भव्य स्वागत किया गया और स्कूल स्टॉफ द्वारा सम्मान किया गया।
जरनल मैनेजर मनरीत ङ्क्षसह ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियो को उच्च स्तरीय शिक्षा मुहेया करवाने के अलावा खेलो की तरफ भी प्रोत्साहित किया जाता है ताकि उनका मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होने के अलावा उनमें अनुशासन, प्रतिस्पर्धा भी भावना पैदा हो सके।





