बाढ़ राहत के लिए उत्तर प्रदेश से भी आगे आए दोस्त, मयंक फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर किया राहत कार्य

बाढ़ राहत के लिए उत्तर प्रदेश से भी आगे आए दोस्त, मयंक फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर किया राहत कार्य
फ़िरोज़पुर, 6 सितम्बर, 2025: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से फ़िरोज़पुर जिला भी भारी रूप से प्रभावित हुआ है। हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं और पशुधन भी संकट का सामना कर रहा है। इस कठिन समय में हर कोई अपने स्तर पर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहा है।
इसी क्रम में फ़िरोज़पुर की अग्रणी समाजसेवी संस्था मयंक फ़ाउंडेशन के साथ सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के कुछ साथियों ने भी हाथ मिलाया और राहत कार्य में अपना योगदान दिया। उनके सहयोग से मयंक फ़ाउंडेशन की टीम ने फ़िरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों — धीराघारा, बंडाला, हुसैनीवाला और बग्गेवाला में राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान चायपत्ती, सूखा दूध, बिस्किट, पीने का पानी, चने तथा खाने-पीने की अन्य आवश्यक वस्तुएँ नावों की सहायता से सीधे पीड़ितों के घरों तक पहुँचाई गईं।
मयंक फ़ाउंडेशन ने कहा कि ऐसे कठिन समय में प्रदेश की सीमाएँ मायने नहीं रखतीं, बल्कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से आए अपने साथियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा व सहायता का यह कार्य लगातार जारी रहेगा।
मयंक फ़ाउंडेशन इस राहत कार्य में फतेह सिंह की टपरी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से शामिल रहे सहदेव सिंह,अंकित राणा,आशीष राणा,संदीप राणा, परदुमन सिंह,रवि राणा का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।





