फंसे यात्रियों के लिए जम्मू तवी से रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें
फंसे यात्रियों के लिए जम्मू तवी से रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें

फिरोजपुर, 28 अगस्त 2025: फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने आज जम्मू तवी स्टेशन से दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, ट्रेन संख्या 02238 जम्मू तवी से वाराणसी जंक्शन के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन 28 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे जम्मू से रवाना होगी और ट्रेन संख्या 12238 के समान मार्ग पर चलेगी।
इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 04680 (अनारक्षित विशेष) जम्मू तवी से नई दिल्ली के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 4:30 बजे जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी और मार्ग में कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट और पानीपत जंक्शन पर रुकेगी।
रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था यात्रियों की समय पर मदद सुनिश्चित करने के लिए की है।





