Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल में नितिन गर्ग ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाला

फिरोजपुर मंडल में नितिन गर्ग ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभालाफिरोजपुर रेल मंडल में नितिन गर्ग ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाला

फिरोजपुर, 27.08.2025: उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर श्री नितिन गर्ग ने आज दिनांक 27 अगस्त, 2025 को कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे आगरा मंडल में वरिष्ठ मंडल अभियंता/ समन्वय के पद पर नियुक्त थे। श्री नितिन गर्ग, यूपीएससी द्वारा संचालित इंडियन इंजीनियरिंग सेवा (IES) के भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा (IRSE) के 2006 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

कार्यभार संभालने के पश्चात् श्री नितिन गर्ग ने सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने फिरोजपुर मंडल के यात्री सेवाओं, सुविधाओं, गाड़ियों के समय पालन आदि के बारे में विशेष रूप से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button