फिरोजपुर से फिल्म सिटी तक: कबीर नंदा की बड़ी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘घिच पिच’

पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर के 18 साल के नौजवान कबीर नंदा हिंदी फिल्म घिच पिच में मेन लीड रोल में आएंगे नजर
छोटी ऊपर में किया बढ़ा मुकाम हासिल
कबीर नंदा का बचपन से एक्टिंग करने का था शौंक
आठ अगस्त को होनी है फिल्म घिच पिच रिलीज
पिता और पुत्र के रिश्ते को दर्शाती है फिल्म
कई और बड़े पर्दा पर नजर आएंगे कबीर नंदा
फिरोजपुर से फिल्म सिटी तक: कबीर नंदा की बड़ी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘घिच पिच’
प्रेस क्लब फिरोजपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
फिरोजपुर, पंजाब: 29-7-2025: 18 वर्षीय कबीर नंदा, जो कि सरहदी शहर फिरोजपुर में जन्मे और पले-बढ़े हैं, अब हिंदी फीचर फिल्म ‘घिच पिच’ में लीड रोल निभाकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वही प्रेस क्लब में फिरोजपुर कबीर नंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म ओर अपने एक्टिंग करियर के बारे में जानकारी दी
कबीर इस फिल्म में गुरप्रीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं — एक पगड़ी पहनने वाला किशोर जो 2000 के शुरुआती दौर के चंडीगढ़ में रहता है। यह कहानी तीन दोस्तों और उनके अपने-अपने पिता के साथ भावनात्मक, जटिल रिश्तों को दर्शाती है।
‘घिच पिच’ असल में एक कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जो पीढ़ियों के बीच — खासतौर पर बाप-बेटे के रिश्ते में — मौन, टकराव और जुड़ाव को संवेदनशीलता से चित्रित करता है।
स्कूल कार्यक्रमों में अभिनय से लेकर बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका तक, कबीर का सफर संघर्ष और दृढ़ संकल्प से भरा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में किसी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बिना, उन्होंने एक छोटे शहर से निकलकर भारतीय सिनेमा के केंद्र तक अपनी पहचान खुद बनाई है।
‘घिच पिच’ के बाद, कबीर को नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज़ ‘कोहरा’ के दूसरे सीजन में मुख्य भूमिका में देखा जाएगा, साथ ही उन्होंने डाइस मीडिया की आगामी वेब सीरीज़ ‘इक्ठटे’ में भी एक अहम किरदार की शूटिंग पूरी कर ली है।
‘घिच पिच’ में कबीर नंदा न केवल एक नया चेहरा लेकर आ रहे हैं, बल्कि अपने जड़ों से जुड़ा एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसमें गहराई भी है — यह फिल्म उनके अभिनय करियर की एक उम्मीदभरी और मजबूत शुरुआत को चिन्हित करती है।





