Ferozepur News

फिरोजपुर के इतिहास में पहली बार बॉर्डर एम.यू.एन का आयोजन

बार्डर जिलो के 500 से ज्यादा डैलिगेट्स ने किया नेताओ का प्रतिनिधित्व, कारगिल टू सिंदूर थीम पर होगी विस्तृत चर्चा

फिरोजपुर के इतिहास में पहली बार बॉर्डर एम.यू.एन का आयोजन
-बार्डर जिलो के 500 से ज्यादा डैलिगेट्स ने किया नेताओ का प्रतिनिधित्व, कारगिल टू सिंदूर थीम पर होगी विस्तृत चर्चा-

फिरोजपुर के इतिहास में पहली बार बॉर्डर एम.यू.एन का आयोजन
फिरोजपुर, 26 जुलाई, 2025: डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा 80 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में फिरोजपुर के इतिहास में पहली बार बॉर्डर एम.यू.एन  -मॉडल यूनाईटेड नैशन- का आयोजन किया गया, जिसका थीम कारगिल टू सिंदूर रखा गया है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कारगिल से लेकर सिंदूर तक भारतीय सेना के शौर्य के अलावा देश-विदेश की कुटनीति राजनीति सहित अन्य चर्चा की गई।
डीसीएम ग्रुप के प्रवक्ता विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि  दो दिवसीय बॉर्डर एम.यू.एन दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में आठवी से बाहरवी तक के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे है और इसमें राज्य के बॉर्डर जिलो सहित आसपास के क्षेत्रो जैसे कि अमृतसर, फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा के स्कूलो के 300 से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे है।
विष्णु भगवान राय बहादुर ऑडिटोरियम में दीप प्रवज्जलन के साथ आयोजित कार्यक्रम में शांति मंत्र के साथ विद्यार्थियो द्वारा नृत्य पेश किया गया। जिसके बाद चीफ एडवाइजर आजका खान ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी सभी के मध्य सांझी की। उन्होंने कहा कि बार्डर जिले में इतने बड़े स्तर का कार्यक्रम होना स्वयं में एक इतिहास है।
इसके बाद कार्यकारी बोर्ड, चैयरपर्सन, वाइस चैयरपर्सन सहित रैप्यूरटर्स से सभी को परिचित करवाया  गया। इस दौरान समूह के सीनियर डॉयरैक्टर डा. रागिनी गुप्ता ने बार्डर टू एम.यू.एन की शुरूआत करवाई।
डिप्टी हैड एक्टिविटी स्तुति ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल अयोजन के लिए 7 कमेटियो का गठन किया गया है, जिसमें यूनाइटिड नेशन जरनल असैंबली, यूनाइटिड नैशनल सिक्योरिटी काऊंसिल, यूनाईटिड नैशनल हयूमन राइटस काऊंसिल, वल्र्ड हैल्थ आग्रेनाइजेशन, इकनॉमिक्स सोशल काऊंसिल, लोकसभा, ज्वाइंट क्राइसिस कमेटी शामिल है। हर कमेटी को एक एजेंडा दिया गया है, जिसमें डेलिगेट को किसी ना किसी देश के नेता के रूप में नेतृत्व करने का मौका मिला।  उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के चीफ एडवाइजर अजक़ा खान है, जबकि चैयरपर्सन समीर गहलोत, आकृति मिश्रा, सिद्धार्थ गुप्ता, इशनूर, मानस झां, प्रियाणी लेखी, ललित प्रिंजा है।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने नरेन्द्र मोदी -भारत-, अमित शॉ, सोनिया गांधी, डोनाल्ड ट्रम्प -अमेरिका-, अनूरा कुमारा दसनायके -श्रीलंका-, डा. सैययद अबास -ईरान-, मुनीर अली -पाकिस्तान- सहित अन्य नेताओ का प्रतिनिधित्व किया।  जिससे उनमें नेतृत्व भावना पैदा होने के अलावा देश-विदेश की राजनीति के बारे में जानने का मौका मिला। अपनी कमेटियो में बैठकर विद्यार्थियो ने अपने देश का नेतृत्व करते हुए खुलकर यहां की सुरक्षा परिषद,  भारतीय सेना के शौर्य, आप्रेशन सिंदूर में सेना की अहम भूमिका, कारगिल विजय, भारतीय सेना द्वारा स्वदेशी हथियारो का इस्तेमाल करने की महत्ता पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता में डीसीएम के एल्यूमनाय अक्षिता, माधव, रोहाणी, आदेशपाल, अरमान भुल्लर, यशलीन कौर, महक गुप्ता, अरूणव वशिष्ट, बरखा मित्तल द्वारा अहम योगदान दिया जा रहा है। इन सभी को मॉडल यूनाइटेड नैशन के कंसैप्ट के आधार पर विभिन्न पद व जिम्मेदारिया दी गई है, जिसके आधार पर यह अपना काम कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button