स्वीमिंग चैम्पियनशिप में लुधियाना की हर्षिता ने जीते सोने, चांदी और कांस्य पदक

स्वीमिंग चैम्पियनशिप में लुधियाना की हर्षिता ने जीते सोने, चांदी और कांस्य पदक
फिरोजपुर, 21 जुलाई, 2025: दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल की गयारहवी कक्षा की छात्रा हर्षित ने लुधियाना में आयोजित स्वीमिंग चैम्पियनशिप में सोने, चांदी और कांस्य के पदक जीतकर ना सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जिले में नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि चैम्पियनशिप में सैंकड़ो खिलाडिय़ो के बीच अपना जोहर दिखाते हुए हर्षिता ने यह साबित कर दिया कि फिरोजपुर की बेटिया भी किसी से कम नहीं है।
उन्होंने बताया कि हर्षिता ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में गोल्ड मैडल, 400 मीटर फ्रीस्टाईल सीनियर में सिल्वर मैडल के अलावा 100 मीटर बैकस्ट्रोक सीनियर, 4*100 मीटर मेडले रिले, 4*200 मीटर फ्रीस्टाईल रिले तथा 4*100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले सीनियर में ब्राऊंज मैडल पर कब्जा जमाया है। प्रिंसिपल ने हर्षिता को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना है।
उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में स्थित हैबिटेट सैंटर में एक्वा स्टॉर स्वीमिंग पूल की व्यवस्था की गई है, जिसमें अनुभवी कोच द्वारा विद्यार्थियो को स्वीमिंग सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि यहां के कई विद्यार्थियो ने नैशनल स्तर पर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है।





