दास एंड ब्राऊन के तीन विद्यार्थी साऊथ कोरिया में होने वाली एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में रवाना
डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने विद्यार्थियो को दी बधाई
दास एंड ब्राऊन के तीन विद्यार्थी साऊथ कोरिया में होने वाली एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में रवाना
-डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने विद्यार्थियो को दी बधाई-

फिरोजपुर, 19 जुलाई, 2025: दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के तीन विद्यार्थी साऊथ कोरिया में होने वाली एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025 के लिए रवाना हुए है। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संगठन सचिव अभिषेक मदान ने बताया कि कक्षा बाहरवीं भाविक जैन, गयारहवी के हरणव सिंह तथा हर्षिका का चयन इस चैम्पियनशिप के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि जिले के लिए गर्व की बात है कि छोटी उम्र में ही तीन खिलाड़ी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलने गए है।
उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने से पहले उक्त खिलाडिय़ो के ट्रायल मोहाली में हुए थे, जिसमें देश भर से हजारो की संख्या में स्केटर्स ने हिस्सा लिया था। उक्त खिलाडिय़ो ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलने में अपनी जगह बनाई थी। एसोसिएशन के प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने खिलाडिय़ो को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि उक्त खिलाडिय़ो ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है और भविष्य में विश्व में जिले का नाम चमकाएंगे।
खिलाडिय़ो को महासचिव मनजीत सिंह ढिल्लो, परमिन्द्र थिंद, रंजन शर्मा, विपुल नारंग, पवन मदान, अक्ष कुमार, विक्रमादित्या शर्मा, मनरीत ङ्क्षसह, दीपक मोंगा, अजीत कुमार, सुमित शर्मा ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



