Ferozepur News

इंटर-स्कूल चैस प्रतियोगिता में डीसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियो ने पाया पहला स्थान

इंटर-स्कूल चैस प्रतियोगिता में डीसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियो ने पाया पहला स्थान

इंटर-स्कूल चैस प्रतियोगिता में डीसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियो ने पाया पहला स्थान
फिरोजपुर, 19 जुलाई, 2025: विद्यार्थियो को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में इंटर-हाऊस चैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल और दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के सैंकड़ो बच्चो ने हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट का आगाज डॉयरैक्टर मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लो और प्रिंसिपल याचना चावला ने किया। प्रिंंसिपल ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्वॉयज और गल्र्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिसमें डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियो ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियो ने दूसरा तथा दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने क्रमानुसार तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। उन्होंने बताया कि चैस एक दिमाग से खेलने वाली गेम है और इसके माध्यम से खिलाड़ी के जिधर दिमाग की कसरत होती है तो वहीं उसमें सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियो को शिक्षा के साथ-साथ खेलो में भी आगे किया जाता है, ताकि बच्चो का सर्वांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, समूह के खेल अधिकारी अभिषेक मदान, सीनियर जीएम पियूष बेरी, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button