गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन
गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन
फिरोजपुर, 10 जुलाई, 2025 : गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल अध्यापको व विद्यार्थियो द्वारा सामूहिक रूप से हवन किया। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि विद्यार्थियो को गुरू की महिमा के बारे में जानकारी दी गई और कहा कि इसी दिन ही गुरू व्यास जी का जन्म हुआ था।
उन्होंने कहा कि हरेक मानव के जीवन में गुरू का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि गुरू ही एक ऐसा माध्यम है, जोकि इंसान को भगवान से मिलने का मार्ग दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरू रूपी नौका में बैठकर ही मानव भव सागर रूपी समुन्द्र को पार सकता है।
प्रिंसिपल ने कहा कि हरेक विद्यार्थी को अपने जीवन में गुरू जरूर बनाना चाहिए, चाहे वह अध्यात्मिक हो या फिर कोई भी ऐसा इंसान, जिससे कुछ सीखने को मिलता हो।






