रेलवे ने 1,155 बेटिकट यात्रियों से 7 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला
रेलवे ने 1,155 बेटिकट यात्रियों से 7 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला
रेलवे ने 1,155 बेटिकट यात्रियों से 7 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला
फिरोजपुर, 25 जून, 2025: बेटिकट यात्रा पर अंकुश लगाने और आरामदायक व सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास में, भारतीय रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
24 जून, 2025 को गंगा सतलुज एक्सप्रेस, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस और जम्मू तवी भगत की कोठी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ (टीटीई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों की संयुक्त टीमों ने गहन निरीक्षण किया।
परिणामस्वरूप, बिना वैध टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले 1155 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे ₹7 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया।
परमदीप सिंह सैनी ने अभियान की सफलता का श्रेय टिकट जाँच कर्मचारियों और आरपीएफ कर्मियों के समर्पित प्रयासों को दिया। उनकी सतर्कता और टीमवर्क ने बिना टिकट यात्रियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डिवीजन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और इस तरह के निरंतर अभियान रेल उपयोगकर्ताओं के बीच अधिक जागरूकता पैदा कर रहे हैं।
फिरोजपुर रेल मंडल पर 22 अप्रैल से विशेष टिकट जांच अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत 24.06.25 तक टिकट जांच के माध्यम से 87672 बिना टिकट यात्रियों से 5,90,99,610 रुपये की संचयी कमाई हुई।






