Ferozepur News

फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा चार दर्जन जरूरतमंद विद्यार्थियो को भेंट किए जूते

फिरोजपुर, 8-11-2024: जरूरतमंद विद्यार्थियो को सर्दी के मौसम में जूते देने के उद्देश्य से फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा शुक्रवार को छावनी के डीएवी गल्र्स सीनियर सैंकेंडरी स्कूल में एक कैंप लगाया गया। जिसमें फाऊंडेशन द्वारा चार दर्जन छात्र-छात्राओ को जूते वितरित किए गए। फाऊँडेशन के डॉयरैक्टर शैलेन्द्र शैली ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल जरूरतमंद बच्चो को जूते वितरित किए जाते है। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन को स्कूल से एक सूची मिली थी, जिसमें ऐसे बच्चो की पहचान की गई थी, जिनके जूतू टूटे हुए है या फिर जूते पहनने को नहीं है।

दीपक कुमार ने बताया कि फाऊंडेशन सदस्यो ने ऐसे बच्चो की पहचान करने के बाद उनके साइज के जूते लाकर उन्हें पहनाए गए और कन्याओ का आर्शीवाद भी हासिल किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जहां शहर-छावनी में रोजाना 6 लंगर चलाकर रोजाना 1800 लोगो को भरपेट भोजन दिया जाता है, वहीं समय-समय पर समाजसेवा के अन्य कार्य भी किए जाते है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर फाऊंडेशन की स्थापना जरूरतमंदो की सहायता के उद्देश्य की हुई थी।

प्रिंसिपल नीरू गुप्ता ने फाऊंडेशन के सभी पदाधिकारियो का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर दीपक कुमार, रतन सिंह सैणी, कमलदेव चावला, मोहन जैन, संजय गुप्ता, डीके शर्मा, बालकृष्ण मित्तल, गजेन्द्र अग्रवाल, नवीन मित्तल, हरीश गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।

शुक्रवार को छावनी के डीएवी गल्र्स सीनियर सैंकेंडरी स्कूल में एक कैंप लगाया गया। जिसमें फाऊंडेशन द्वारा चार दर्जन छात्र-छात्राओ को जूते वितरित किए गए। फाऊँडेशन के डॉयरैक्टर शैलेन्द्र शैली ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल जरूरतमंद बच्चो को जूते वितरित किए जाते है। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन को स्कूल से एक सूची मिली थी, जिसमें ऐसे बच्चो की पहचान की गई थी, जिनके जूतू टूटे हुए है या फिर जूते पहनने को नहीं है।

दीपक कुमार ने बताया कि फाऊंडेशन सदस्यो ने ऐसे बच्चो की पहचान करने के बाद उनके साइज के जूते लाकर उन्हें पहनाए गए और कन्याओ का आर्शीवाद भी हासिल किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जहां शहर-छावनी में रोजाना 6 लंगर चलाकर रोजाना 1800 लोगो को भरपेट भोजन दिया जाता है, वहीं समय-समय पर समाजसेवा के अन्य कार्य भी किए जाते है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर फाऊंडेशन की स्थापना जरूरतमंदो की सहायता के उद्देश्य की हुई थी।

प्रिंसिपल नीरू गुप्ता ने फाऊंडेशन के सभी पदाधिकारियो का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर दीपक कुमार, रतन सिंह सैणी, कमलदेव चावला, मोहन जैन, संजय गुप्ता, डीके शर्मा, बालकृष्ण मित्तल, गजेन्द्र अग्रवाल, नवीन मित्तल, हरीश गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button