Ferozepur News

दास एंड ब्राऊन के 7 खिलाडिय़ो ने जीते गोल्ड व ब्राऊँज मैडल, खेडा वतन पंजाब तथा वॉलीबाल जोनल चैम्पियनशिप में लिया था हिस्सा

दास एंड ब्राऊन के 7 खिलाडिय़ो ने जीते गोल्ड व ब्राऊँज मैडल, खेडा वतन पंजाब तथा वॉलीबाल जोनल चैम्पियनशिप में लिया था हिस्सा

दास एंड ब्राऊन के 7 खिलाडिय़ो ने जीते गोल्ड व ब्राऊँज मैडल, खेडा वतन पंजाब तथा वॉलीबाल जोनल चैम्पियनशिप में लिया था हिस्सा
फिरोजपुर, 14 सितम्बर, 2024
राज्य सरकर द्वारा आयोजित खेडां वतन पंजाब दीयां व वॉलीबाल जोनल चैम्पियनशिप में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के 7 विद्यार्थियो ने 5 सोने तथा 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल डा. राजेश चंदेल ने बताया कि चैम्यिनशिप में स्कूल के 10 विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया था, जिसमें 7 विद्यार्थियो ने जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि कक्षा बाहरवी के अतुल कुमार ने वॉलीबाल में गोल्ड, बाहरवी के वरदान ने वॉलीबाल में गोल्ड मैडल, बाहरवी के ऐशवीर सिंह  ने शॉटपुट में गोल्ड मैडल जीता है। उसी तरह कक्षा सातवी के नवदीप सिंह ने 600 मीटर रेस में गोल्ड, गयारहवी के चंदवीर ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया है। वहीं बाहरवी के नकुल ठुकराल ने शॉटपुट में ब्राऊंज तथा नौंवी के आदित्या ने 800 मीटर दौड़ में ब्राऊंज मैडल जीता है।
स्कूल के खेल अधिकारी अकाश दत्ता ने बताया कि उक्त सभी विद्यार्थियो को स्कूल के कोच सम्बल तथा अकाश द्वारा कोचिंग करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा के अलावा विद्यार्थियो को उनकी रूचि के मुताबिक खेलो में भी हिस्सा दिलवाया जाता है और यहां पर अंर्तराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओ के अलावा अनुभवी कोच नियुक्त है, जिनके द्वारा विद्यार्थियो को खेलो में आगे लाने के लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से कोचिंग दी जाती है।
प्रिंसिपल ने सभी विजेता खिलाडिय़ो को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button