Ferozepur News

फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, खिलाडिय़ो में करवाया फ्रैंडली मैच

फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, खिलाडिय़ो में करवाया फ्रैंडली मैच

फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, खिलाडिय़ो में करवाया फ्रैंडली मैच
फिरोजपुर, 30-8-2024:
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हु हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अंडर-14 के विद्यार्थियो को फ्रैंडली मैच करवाया गया, जिसमें डीएसपी डिटैक्टिव वरिन्द्र सिंह खोसा ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया।
प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सचिव मनमीत ङ्क्षसह रूबल ने सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियो को दी जा रही कोचिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीसीएम ग्रुप के डॉयरैक्टर मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लो और डा. सतिन्द्र ङ्क्षसह खिलाडिय़ो को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्तव और मेजर ध्यान चंद की खेल के प्रति लगन, देश भक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद ने तीन बार ओलम्पिक में हिस्सा लेकर गोल्ड मैडल जीते थे और उनकी हॉकी में ऐसा करिश्मा था कि वह एक बार में 100 से ज्यादा गोल करने की क्षमता रखते थे। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ो के चाहिए कि वह निष्ठा, लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ इस खेल में मुहारत हासिल करे ताकि भविष्य में वह भी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत के तिरंगे का नाम रोशन कर सके।
एसोसिएशन द्वारा बच्चो के साथ केक भी कटवाया गया और उन्हें रिफ्रैशमेंट भेंट की। समाजसेवी विपुल नारंग द्वारा जरूरतमंद भावी खिलाडिय़ो को स्पोर्टस शूज भेंट किए। खिलाडिय़ो ने चक्क दे इंडिया के नारे लगाए। मनमीत ङ्क्षसह रूबल ने बताया कि डीएसपी ने भी खिलाडिय़ो से मुलाकात की और उन्हें खेलो के महत्तव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेलो के माध्यम से भी इंसान बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में ऐसे अनेको अधिकारी है, जोकि खेलो में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाए दे रहे है।
इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी हरनारायण ङ्क्षसह लाड़ी, रैडक्रास सचिव अशोक बहल, बाबा शेरशाहवाली हॉकी एसोसिएशन से अशोक पसरीचा, विक्रमादित्या शर्मा, अक्षय गिल्होत्रा, गुरनाम ङ्क्षसह, गुरनाम ङ्क्षसह गामा, मनिन्द्र हांडा, जसप्रीत सिंह, रीडर जयंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button