सुखबीर बादल के जन्मदिवस पर मालवा जोन के जनरल सेक्रेटरी दीपांशु 100 गाड़ियों का काफिला लेकर अरदास करने के लिए श्री दरबार साहब पहुंचे
सुखबीर बादल के जन्मदिवस पर मालवा जोन के जनरल सेक्रेटरी दीपांशु 100 गाड़ियों का काफिला लेकर अरदास करने के लिए श्री दरबार साहब पहुंचे

फ़िरोज़पुर 9 जुलाई, 2021: (कुमार )शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल के जन्म दिवस पर आज एस ओ आई मालवा जोन के जनरल सेक्रेटरी दीपांशु बजाज 100 गाड़ियों का काफिला लेकर अपने समर्थकों के साथ श्री दरबार साहब अमृतसर पहुंचे जहां उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के जन्मदिवस पर उनकी लंबी आयु, तंदुरुस्ती और सफलता के लिए अरदास की । दीपांशु बजाज ने कहा कि वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा के होने वाले चुनावों में शिरोमणि अकाली दल की सरकार सत्ता में आएगी और इन चुनावों में एस ओ आई अहम भूमिका निभाएगी ।
उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल और लोगों के आशीर्वाद से इस बार सरदार सुखबीर सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे । इस अवसर पर उन्हें सिरोपा भेंट कर् सम्मानित किया गया।
फोटो दीपांशु बजाज और उनके साथी श्री दरबार साहिब में (फोटो कुमार)





