Ferozepur News
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्रीय विद्यालय में किया पौधकरण वातावरण को शुद्ध करने की मुहिम की शुरू की

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्रीय विद्यालय में किया पौधकरण वातावरण को शुद्ध करने की मुहिम की शुरू की
फिरोजपुर ,26 अगस्त, 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय फिरोजपुर छावनी में पौधकरण मुहिम की शुरुआत की। इस समारोह में बैंक के मैनेजर (एच आर) सुरिंदर अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्हों और स्कूल के प्रिंसिपल सीमा सिंह ने अन्य स्टाफ और बैंक अधिकारियों के साथ स्कूल में फलदार और छावदार पौधे लगाए।
इस मौके मुख्य मेहमान सुरिंदर अरोड़ा ने स्कूल के छात्रों इव स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्लोबलिंग वार्मिंग तेजी से बढ़ रही है, वातावरण तेजी से प्रदूषित होता जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही है। इस लिए हम पेड़ लगाने की मुहिम का आगाज कर रहे है। जिससे वातावरण शुद्ध होगा और भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उनके बैंक ने यह नेक काम को करने की शुरुआत कर रखी है। जिसमें समाजसेवी संस्थाओं, शिक्षा संस्थानों और लोगों के सहयोग से क्षेत्र को हरा भरा बनाया जाएगा। इस मौके स्कूल के प्रिंसिपल सीमा सिंह ने संबोधित किया, बैंक अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए यकीन दिलाया कि आज लगाए गए पौधों की वह पूरी तनदेही से देखभाल करेंगे , समय समय पर और भी पौधे लगाएंगे । उन्होंने छात्रों को कहा कि सभी छात्र कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। ऐसा करने से हम क्षेत्र को हरा भरा बनाने के साथ साथ वातावरण को शुद्ध कर सकेंगे।
उन्होंने कहा वह बैंक के सौजन्य से चलाई गई मुहिम में पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके बैंक के अधिकारी जगमोहन सिंह, निखिल गर्ग डिप्टी मैनेजर , स्कूल का स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।




