Ferozepur News

इंटर डीसीएम शतरंज टूर्नामेंट 6.0 में विद्यार्थियों ने दिखाई रणनीति और प्रतिभा

-ब्वायज व गल्र्स कैटेगरी में डीसी माडल के विद्यार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान-

इंटर डीसीएम शतरंज टूर्नामेंट 6.0 में विद्यार्थियों ने दिखाई रणनीति और प्रतिभा

इंटर डीसीएम शतरंज टूर्नामेंट 6.0 में विद्यार्थियों ने दिखाई रणनीति और प्रतिभा

-ब्वायज व गल्र्स कैटेगरी में डीसी माडल के विद्यार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान-
फिरोजपुर 22 जुलाई 2026
                     विद्यार्थियो को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में इंटर-हाऊस चैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल और दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के सैंकड़ो बच्चो ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का आगाज प्रिंसिपल याचना चावला ने किया। प्रिंंसिपल ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्वॉयज और गल्र्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
        टूर्नामेंट के दौरान खिलाडय़िों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों ने धैर्य, विश्लेषणात्मक क्षमता और उत्कृष्ट रणनीति का परिचय देते हुए हर मुकाबले को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया।
ब्वायज श्रेणी में डीसी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने पहला, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने दूसरा तथा दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। उसी तरह गल्र्स कैटेगरी में डीसी माडल स्कूल ने पहला, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा ने बताया कि समापन समारोह में विजेता टीमों और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण, एकाग्रता और उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि तार्किक सोच, धैर्य, निर्णय क्षमता और समस्या समाधान की कला विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button