Ferozepur News

“फिरोजपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास।”

 

"फिरोजपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास।"

“फिरोजपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास।”

फिरोजपुर, 21-6-2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः रेलवे अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में लगभग 125 रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग शिविर में पतंजलि योग पीठ (हरिद्वार), भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा जीवन कला योग समिति, फिरोजपुर के अनुभवी योग विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, श्री कुलजीत सिंह, श्री मनोज आर्या एवं अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। विशेषज्ञों ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों तथा बीमारियों की रोकथाम में योग की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनावमुक्त जीवन जीने तथा योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। शिविर का समापन “योग अपनाएं, निरोग रहें” के संकल्प के साथ हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल के सभी कार्यालयों एवं रेलवे स्टेशनों पर भी व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button