Ferozepur News

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

फिरोजपुर , 1-5-2026: मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 11 मई को उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा डॉ. मोनिशा शर्मा ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 50 रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में इंजीनियरिंग, परिचालन, विद्युत कर्षण तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, खलासी, तकनीशियन एवं अन्य रेलकर्मी शामिल थे।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. मोनिशा शर्मा ने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करना केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि आपके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अथक परिश्रम का प्रतीक है। आप सभी रेलवे कर्मचारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महिला कल्याण संगठन सदैव रेलकर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए एक सहयोगात्मक, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध रहा है। संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल सहित महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा गर्ग, सचिव श्रीमती नीलम कुमारी सहित अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button