हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो दिवसीय मेगा कैंप का शुभारंभ

हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो दिवसीय मेगा कैंप का शुभारंभ
फ़िरोज़पुर अप्रैल 17, 2026: आज हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो दिवसीय मेगा कैंप का शुभारंभ चेयरमैन श्री धर्मपाल बांसल, Director श्रीमती किरण बांसल तथा Principal डॉ. सुमन लता द्वारा किया गया। इस कैंप में हर प्रकार के रोगों जैसे मधुमेह (शुगर), प्रोस्टेट, ब्लडप्रेशर, चमड़ी के रोग, बवासीर, भगंदर इत्यादि रोगों का निशुल्क चैकअप तथा निशुल्क औषधियां दी गईं।
इस कैंप में कॉलेज के माहिर डॉक्टरों द्वारा इन बीमारियों में उचित रहन-सहन, खान-पान के बारे में विस्तार से रोगियों को बताया गया जिससे वह आयुर्वेद द्वारा पूर्ण रूप से रोग मुक्त हो सकें। कैंप में Er. श्री त्रिलोचन चोपड़ा जी, President सेवा भारती विशेष रूप से पधारे तथा कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर सुमन लता, प्रिंसिपल हारमनी कॉलेज का विशेष योगदान रहा।
कैंप में रोगियों के सभी प्रकार के टेस्ट उचित मूल्य पर किये गये। इस अवसर पर प्रथम दिन लगभग 100 रोगियों ने विभिन्न-विभिन्न प्रकार की बीमारियों का चैकअप करवा कर लाभ लिया। विशेषकर दिल के रोगियों का ECG भी सस्ते मूल्य पर किया गया।





