Ferozepur News
19 महीनों बाद मिला लाभार्थी को शगुन स्कीम का लाभ

19 महीनों बाद मिला लाभार्थी को शगुन स्कीम का लाभ।
अबोहर 01 अप्रैल 2026 नई आबादी वार्ड नंबर 32 निवासी रोशन लाल ने अपनी बेटी तमन्ना की शादी अगस्त 2024 में की थी और आशीर्वाद स्कीम के तहत आवेदन किया था परंतु सरकार की ढ़िलमुल नीति के कारण उसको 19 महीनों बाद समाज सेवी राजेश गुप्ता के प्रयासों से शगुन स्कीम की राशि प्राप्त हुई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए राजेश गुप्ता ने बताया कि लाभार्थी तमन्ना पुत्री रोशन लाल के शगुन स्कीम की फाईल 14 सितंबर 2024 को टोकन नंबर 82995 के तहत जमा करवाई गई थी और करीब 19 महीने बीत जाने के बाद उनके खाते में सरकार द्वारा 51 हजार रुपए की राशि डाली गई है। वहीं रोशन लाल ने बताया कि सरकार की लेट लतीफी के चलते उसे हजारों रुपए तो ब्याज ही अदा करना पड़ा है। वहीं राजेश गुप्ता के प्रयासों से उसे अब यह राशि प्राप्त हुई जिसके लिए वे श्री गुप्ता और सरकार के आभारी है। वहीं राजेश गुप्ता ने इस महंगाई के दौर को देखते हुए पंजाब सरकार से शगुन स्कीम की राशि 1 लाख रुपए करने और इसकी समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है ताकि कन्याओं के माता पिता को समय पर सहयोग राशि मिल सके।





