Ferozepur News

79 वर्ष का हुआ डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स – महान शिक्षाविद्व एम.आर दास की 110वीं जन्मतिथि पर भेंट किए श्रद्धासुम

डीसीएम के स्कूलो में कार्यक्रम का आयोजन, दास के जीवन से शिक्षा लेने का लिया संकल्प

79 वर्ष का हुआ डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स - महान शिक्षाविद्व एम.आर दास की 110वीं जन्मतिथि पर भेंट किए श्रद्धासुम
79 वर्ष का हुआ डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स
-महान शिक्षाविद्व एम.आर दास की 110वीं जन्मतिथि पर भेंट किए श्रद्धासुमन-
-डीसीएम के स्कूलो में कार्यक्रम का आयोजन, दास के जीवन से शिक्षा लेने का लिया संकल्प-
फिरोजपुर, 4 जुलाई 2025  :  सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा का उजियारा फैला रहा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स 79 वर्ष का हो गया है। वर्ष 1946 में महान शिक्षाविद्व एम.आर दास ने जो शिक्षा का पौधा रोपित किया था, आज वह वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है और उसकी शाखाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ तक फैल चुकी है। डीसीएम ग्रुप द्वारा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 5 हजार लोगो को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक  महान शिक्षाविद्व एम.आर दास की 110वीं जन्मतिथि के उपलक्ष्य में डीसीएम के विभिन्न स्कूलो में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।  हैड ऑफिस में महान शखसियत की याद में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पूरे स्टॉफ द्वारा एम.आर दास के चित्र समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हवन यज्ञ में विश्व शांति की कामना के अलावा पूरे स्टॉफ व विद्यार्थियो, अभिभावको के भले की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहूतिया डाली।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि स्कूल में श्री एम्आर दास की प्रतिमा पर फूल अर्पित करने के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 वर्ष में प्रवेश का लॉगो जारी किया गया और स्कूल के अब तक के सफर की वीडियो दिखाई गई। प्रिंसिपल ने दास द्वारा किए गए कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और एक मिनट का मौन धारण कर  संस्थापक श्री एम् आर दास को श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
दास एंड ब्राऊन वर्ल्ड स्कूल में डीसीएम के संस्थापक की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रूचि पांडे द्वारा विद्यार्थियो व स्टॉफ को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यो के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि विभाजन से पहले एम.आर दास ने शिक्षा की गंगा बहाकर सीमावर्ती जिले में नई अलख जगाई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा पौधा रोपण मुहिम चलाई गई। विद्यार्थियो, अध्यापको ने स्कूल परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रो में पौधे लगाकर एम.आर दास को श्रद्धांजलि दी।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर महान शिक्षाविद्व को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत स्कूल प्रशासन द्वारा स्लम क्षेत्रो में जाकर 400 से ज्यादा फूड पैकेट वितरित किए गए। अध्यापको के साथ विद्यार्थियो माधव, मनन धवन, पिहू, अरणा, तहीरा, प्रभनूर कौर ने जरूरतमंदो की सेवा की।
डॉयरैक्टर एडमिन कर्नल राजेश आनंद (रिटायर्ड) व मंजीत सिंह ढिल्लों  ने कहा कि देश जिस वक्त विभाजन का दंश झेल रहा था, उस कठिन समय में दास साहब ने  सीमावर्ती जिले में डी.सी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल की वर्ष 1946 में स्थापना की और स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाई। उन्हीं की बदौलत ही आज डीसीएम ग्रुप  विश्व भर में शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल कर चुका है।  उन्होंने कहा कि श्री एम.आर दास के सपनो को साकार करने के लिए सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा हरसंभव कोशिश की जा रही है और आज डीसीएम की शाखाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानो तक फैल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button