दास एंड ब्राऊन स्कूल में चिल्ड्रन लिट्रेचर आर्ट एंड फोटोग्राफी फेस्ट -क्लैप- का आयोजन

दास एंड ब्राऊन स्कूल में चिल्ड्रन लिट्रेचर आर्ट एंड फोटोग्राफी फेस्ट -क्लैप- का आयोजन
-विद्यार्थियो के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना था मुख्य उद्देश्य, विजेताओ को वितरित किए पुरस्कार-
फिरोजपुर, 1 अप्रैल, 2026
विद्यार्थियो के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा चिल्ड्रन लिट्रेचर आर्ट एंड फोटोग्राफी फेस्ट -क्लैप- का आयोजन करवाया गया। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में आयोजित भव्य समारोह में सैंकड़ो की संख्या में विद्यार्थियो ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि विद्यार्थियो के मध्य सोलो पैट्रोटिक सिंगिंग कंपीटिशन, स्टोरी टेलिंग, मास्टर स्ट्रोक, स्केचिंग कंपीटिशन, केरिकेचर कंपीटिशन, शो एंड टेल, ऑन द स्पॉट ओरेटरी, मिक्सड मीडिया कंपीटिशन, द बुक मार्क बोनांजो, रिसाईकल्ड आर्ट, कैलिग्राफी व कोट आर्ट की प्रतियोगिताएं करवाई गई।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर बिक्रम ङ्क्षसह रिटायर्ड, सोनिया ङ्क्षसह, जिला प्रोग्राम अधिकारी ऋचिका नंदा, उद्योगपति संजना मित्तल, अंकिता ङ्क्षसह, प्रिंसिपल अराधना बाहरी ने विशेष रूप से हिस्सा लिया, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओ में जज की भूमिका डा. शिखा सिकरी, डा. ऋचा अरोड़ा, अनुजा, तेजिन्द्र कौर सोढ़ी, प्रीति गर्ग, मलिका चढा, डा. आचंल, शैली बत्तरा, डा. शिवानी नारंग, डा. अनमोल सोढ़ी, डा. ऋतिका, शालू नंदा, डा. सर्बजीत दियोड़ा, डा. महक शर्मा, डा. निधि जैन, रिचू, डा. आरजू, डा. पल्लवी, डा. श्वेता अग्रवाल, डा. रिया बहल, डा. रमन ने निभाई।
हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी ने बताया कि विभिन्न आयु श्रेणी में विद्यार्थियो ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि प्रोग्राम का उद्देश्य ही विद्यार्थियो को मंच मुहैया करवाना था ताकि उनमें आगे बढऩे की भावना के अलावा उनके भीतर आर्ट पैदा करना है।
उन्होंने बताया कि ऑन द स्पॉट ओरेटोरी प्रतियोगिता में हर्षिल ने पहला, जफरनूर कौर ने दूसरा, नाम्या मोंगा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उसी तरह रिसाइकिल आर्ट प्रतियोगिता में उन्नति तिवारी, मनराज सिंह, पीहू ने क्रमानुसार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त किया। कैलिग्राफी प्रतियोगिता में सहजप्रीत कौर ने पहला और अनवि ने दूसरे स्थान पर कब्ज जमाया। इसी तरह शो एंड टेल कंपीटिशन में प्रणय , मन्नत, कृष्णा ने पहले तीन स्थानो के अलावा ध्रूव व तमन्ना बजाज को संत्तावना पुरस्कार दिया गया। द बुक मार्क बोनांजा में प्रियांश गुप्ता, नायब, मेहर, मिक्सड मीडिया में जफरनूर कौर, सारांश, सनोवर ने क्रमानुसार पहले तीन स्थानो के अलावा आस्तिक अरोड़ा और जीविका को संत्तावना पुरस्कार भेंट किया गया।
ऋतिका सोनी ने बताया कि सभी विजेता खिलाडिय़ो को मेहमानो द्वारा पुरस्कृत किया गया ताकि उनमें आगे बढऩे की भावना पैदा की जा सके।




