उत्तर रेलवे का पहला मंडल, जहाँ सभी टीटीई लॉबी में 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक प्रणाली लागू
उत्तर रेलवे का पहला मंडल, जहाँ सभी टीटीई लॉबी में 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक प्रणाली लागू

फिरोजपुर 26 मार्च 2026: फिरोजपुर मंडल की सभी 8 टीटीई लॉबी में 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक साइन-ऑन/साइन-ऑफ प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। फिरोजपुर मंडल, उत्तर रेलवे में यह प्रणाली लागू करने वाला पहला मंडल बन गया है। फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, लुधियाना, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर कैंट और फाजिल्का रेलवे स्टेशनों के टीटीई लॉबी में बायोमेट्रिक साइन-ऑन और साइन-ऑफ उपस्थिति लागू है, जहाँ 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। इस आधुनिक प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति पारदर्शी, सुरक्षित और सटीक रूप से दर्ज हो रही हैं। इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से टीटीई स्टाफ की उपस्थिति और ड्यूटी से संबंधित प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है। इससे कार्यकुशलता में भी वृद्धि हुई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के तहत किया गया है और इससे रेलवे कर्मचारियों के कार्य प्रबंधन में सुधार के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।





