Ferozepur News
डीसीएम ग्रुप की विद्यार्थयों को एंटरप्रेन्योर बनाने की पहल, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओ यू
क्लॉस रूम से ही विद्यार्थियो को एंटरप्रेन्योर बनाने पर दिया जाएगा जोर-

डीसीएम ग्रुप की विद्यार्थयों को एंटरप्रेन्योर बनाने की पहल, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू
-क्लॉस रूम से ही विद्यार्थियो को एंटरप्रेन्योर बनाने पर दिया जाएगा जोर-
-सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता और वीसी अरिवंद अग्रवाल ने किए समझौते पर हस्ताक्षर-
फिरोजपुर, 17 मार्च, 2026: विद्यार्थियो को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ उनमें एंटरप्रेन्योरशिप स्किल पैदा करने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के साथ एम.ओ.यू हस्ताक्षर हुआ है, जिसके तहत डीसीएम ग्रुप को इकोसिस्टम पार्टनर की मान्यता दी गई है। इस समझौते के तहत डीसीएम ग्रुप के स्कूलो में एंटरप्रेन्योरशिप पाठयक्रम के संयुक्त विकास, प्रतियोगिताओ और स्टार्टअप कार्यक्रमो के लिए ज्यूरी सदस्यो का आदान-प्रदान, डीसीएम परिसर में डिजाइन थिंकिंग और एंटरप्रेन्योर प्रायोगिक लैब के अलावा छात्रो को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक मेकर्सपेस और लैबस में जाने का मौका भी मिलेगा।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता विक्रम दित्या शर्मा ने बताया कि यह एमओयू डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता और प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अरविंद अग्रवाल के मध्य हुआ है। दोनो पदाधिकारियो ने हस्ताक्षर करने के बाद इस समझौते को विद्यार्थियो के लिए लाभदायी बताया है। इसके तहत यूनिवर्सिटी के प्लाक्षा इंक्यूबेशन सेंटर द्वारा सभी सुविधाए मुहैया करवाई जाएगी। इसके तहत दोनो संस्थान मेंटरशिप, क्षमता निर्माण और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराने के माध्यम से एक-दूसरे के स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी सशक्त करेंगे।
सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थियो को स्कूल स्तर पर ही ऐसी शिक्षा मुहैया करवाई जा सके, जिसकी इंडस्ट्री में डिमांड है। डीसीएम द्वारा क्लॉस रूम में ही विद्यार्थियो में इंटरप्रिन्योरशिप के भाव जगाने के लिए अनेको कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियो को काफी सहायता मिलेगी और उनके स्किल्स का विकास होगा। उन्होंने कह कि सीबीएसई द्वारा भी कौशल बौद्ध के माध्यम से विद्यार्थियो को स्टार्टअप की दुनिया में आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीसीएम ग्रुप ने शुरूआती दौर से ही विद्यार्थियो को स्किल एजुकेशन देने का कार्य किया है।





