Ferozepur News

नवम्बर माह में टिकट चेकिंग द्वारा 03.16 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया

नवम्बर माह में टिकट चेकिंग द्वारा 03.16 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया
नवम्बर माह में टिकट चेकिंग द्वारा 03.16 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया
फिरोजपुर , 2-12-2025: फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा नवम्बर, 2025 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 44,715 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.16 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा नवम्बर, 2025 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है एवं मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्धारित टारगेट से 24 प्रतिशत अधिक अधिक राजस्व अर्जित किया गया।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, नवम्बर माह में 380 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 64 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ की सक्रियता, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने से रोकने के लिए रेलयात्रियों को नियमों के पालन हेतु लगातार अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button