Ferozepur News

पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला के परिवार ने आवला परिवार के नेतृत्व में गुरुहरसहाय में संपन्न हुआ 216 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का महा-कुंभ

विवाहित जौड़ों को आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे भागेश्वर धाम से धरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

गुरुहरसहाय में समाज सेवा की इतिहासिक मिसाल कायम की पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला के परिवार ने
आवला परिवार के नेतृत्व में गुरुहरसहाय में संपन्न हुआ 216 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का महा-कुंभ

विवाहित जौड़ों को आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे भागेश्वर धाम से धरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला के परिवार ने आवला परिवार के नेतृत्व में गुरुहरसहाय में संपन्न हुआ 216 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का महा-कुंभ
गुरुहरसहाय, 19 नवंबर , 2025: पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला एवं उनका परिवार हमेशा से ही समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहा है और समाज सेवा के कार्यों में पंजाब के साथ-साथ पूरे देश को प्रेरित करते हुए पूर्व विधायक जलालाबाद रमिन्द्र आवला के परिवार ने गुरुहरसहाय में अपने स्तर पर सारा खर्च कर 216 के करीब गरीब कन्याओं की सामूहिक शादियां करवाकर इतिहासिक मिसाल कायम की है। यहां बताने योगय है कि गुरुहरसहाय की फरीदकोट रोड स्थित चंदन पैलेस के समक्ष स्थित जगह पर बीती 12 से 18 नवंबर तक ऐतिहासिक श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञ आयोजित किया गया था, जिसके समापन के पश्चात बुधवार को पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला एवं उनके परिवार की अध्यक्षता में 216 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाने के लिए महा-कुंभ आयोजित किया गया, जोकि धार्मिक रीति-रिवाज अनुसार संपन्न हुआ और इस विवाह के महा-कुंभ में नव-विवाहित जौड़ों को आर्शीवाद देने के लिए भागेश्वर धाम से धरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी विशेष तौर पर पहुंचे। मालूम हो कि इस सामूहिक विवाह समारोह में कन्या एवं युवकों के परिवार वालों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में लोग नव-विवाहित जौड़ों को आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे हुए थे, जिनके स्वागत के लिए और विवाह के महा-कुंभ के लिए सभी प्रबंध आवला परिवार की तरफ से किए गए, जिसमें सभी के खानेके लिए विभिन्न प्रकार के पकवान भी तैयार किए गए। इसके साथ ही आवला परिवार की तरफ से नव-विवाहित जौड़ों को आर्शीवाद देते हुए उनकी घरेलु जरुरतों के लिए प्रयोग होने वाला सारा सामान भी भेंट किया गया, तांकि उन्हें अपने जीवन को व्यतीत करने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
मैंने ओर मेरे परिवार ने जो वादा किया उसे पूरा करके आज मेरी रुह को बरुत सकून मिला है:रमिन्द्र आवला
विवाह समारोह में लोगों व विवाहित जौड़ों सहित उनके परिवारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला ने कहा कि बाढ़ के समय बाढ़ प्रभावित एवं जरूरत मंद लोगों के दुखों को समझते हुए मैंने और मेरे परिवार ने प्रभावित लोगों के साथ वादा किया गया था कि उनकी बेटियों का विवाह उनका परिवार करवाऐगा, जिसका सारा खर्च मेरे परिवार की तरफ से ही किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिती में जब उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा किया था तो कई बैटियों के माता-पिता ने उन्हें बताया था कि बाढ़ में उनकी तरफ से बेटियों के विवाह के लिए एक्त्रित किया गया सामान भी बाढ़ में बह गया है, जिसे देखते हुए मेरे और मेरे परिवार की तरफ से इस महा कन्यादान का प्रण लिया गया था। उन्होंने कहा कि आज यहां महा विष्णु यज्ञ संपन्न होने के पश्चात इन बेटियों का सामूहिक कन्या दान करके मेरी रूह को सकून मिला है और मेरा पूरा परिवार बहुत ही खुश है। रमिन््दर आवला ने कहा कि आवला परिवार हमेशा जरुरतमंदों के साथ खड़ा रहा है और अगामी समय में भी खड़ा रहेगा, क्योंकि आवला परिवार आज जिस भी मुकाम पर है, वह इन लोगों की दुआओं के साथ ही है।
मुझे गुरुओ-पीरो की धरती पर आकर कन्याओं का आर्शीवाद का मौका मिला यह मेरा सौभागय है: धरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
216 बेटीयों के सामूहिक विवाह महा कुंभ में आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम से धरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आवला परिवार की तरफ से किए गए इस समाज सेवा के कार्य की जहां प्रशंसा की, वहीं पगड़ी बांधकर सिख गुरुओं की महान शहादतों को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने हिंदूओं की रक्षा के लिए अपने बलिदान दिए है, जोकि हमारे पर कर्ज है और उस कर्ज को उतारने के लिए उन्हें जितनी बार भी पंजाब आना पड़े वह जरुर आऐंगे। उन्होंने कहा कि आज पंजाब गुरुओं की धरती पर आकर उन्हें गुरुओं से आर्शीवाद प्राप्त करने का सौभागय प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही शास्त्री जी ने बोले सो निहाल के जयकारे लगाए और गुरु महाराज के 350वें शहीदी दिवस पर लोगों को गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेकने और नाम जप करने के लिए प्रेरित किया।

कैप्शन:गुरुहरसहाय में 216 कन्याओं की सामूहिक शादियों के लिए आयोजित महा कुंभ में अरदास कर विवाह संपन्न करवाए जाने और विवाहित जौड़ों को आर्शीवाद देने के पश्चात जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला एवं उनके साथ भागेश्वर धाम से धरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं अन्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button