देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर द्वारा श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के 92वें जन्मदिवस को समर्पित गतिविधियों का आयोजन

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर द्वारा श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के 92वें जन्मदिवस को समर्पित गतिविधियों का आयोजन
– प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
फिरोजपुर, 18-11-2025: देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर में काॅलेज के पूर्व चेयरमैन, प्रख्यात समाजसेवी, आदर्श गुणों के धनी, प्रेरणास्रोत तथा सत्य के प्रतीक श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के 92वें जन्मदिवस को समर्पित करते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों का उद्देश्य श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के नैतिक मूल्यों, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा मानवीय विचारधारा के उच्च आदर्शों को स्मरण करना और छात्राओं में उनके जीवनदृमूल्यों को प्रोत्साहित करना था। कॉलेज के सभी विभागों ने अपने-अपने कला एवं कौशल के माध्यम से कार्यक्रम में योगदान देकर कार्यक्रम को महत्त्वपूर्ण और यादगार बनाया।
इसके अंतर्गत खेल विभाग द्वारा श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के 92वें जन्मदिवस को समर्पित एक विशेष खेल समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के तहत खेल विभाग ने छात्राओं के लिए बैडमिंटन और टेबल टेनिस की रोचक प्रतियोगिताएँ करवाईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में शारीरिक स्वास्थ्य, खेल भावना और टीम-भावना के मूल्यों को मजबूत करना था।
इस टूर्नामेंट में कुल 65 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 40 बैडमिंटन और 25 टेबल टेनिस में शामिल हुईं। प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं, जिनमें विभिन्न श्रेणियों की छात्राओं ने कौशल और जोश के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता चार श्रेणियोंः अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, और अंडर-24, जबकि टेबल टेनिस प्रतियोगिता दो श्रेणियोंः स्कूल और कॉलेज में आयोजित की गई।
समारोह में श्री अवतार सिंह, जनरल सचिव, ताइक्वांडो, जिला फिरोजपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देव समाज कॉलेज शहर के प्रमुख संस्थानों में से एक है, जो हमेशा छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करता है। उन्होंने काॅलेज के पूर्व चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सदैव खेलों में विशेष रुचि रखते थे और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते रहे। श्री अवतार सिंह ने खेलों के विकास हेतु छात्राओं को 11,000 रुपये देने की घोषणा की। इसके उपरांत, एडवोकेट अजे बत्ता, संयुक्त सचिव, देव समाज कॉलेज फॉर वीमेन, फिरोजपुर और प्रिंसिपल डॉ. संगीता ने विजेता छात्राओं को 2100 रुपये तथा रनरदृअप को 1100 रुपये प्रदान किए।
इस श्रृंखला के अंतर्गत काॅलेज के ललित कला विभाग द्वारा “देव समाज के सोलह संबंध” विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कला प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नैतिकता, आध्यात्मिक उन्नति तथा मानवता के भाव को अपनाने की प्रेरणा देना और श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी की आदर्शवादी दृष्टि को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करना था। प्रतियोगिता को चार वर्गोंकृसीनियर वर्ग (कक्षा 10 से 12), मिडल वर्ग (कक्षा 6 से 9), प्राइमरी वर्ग (कक्षा 2 से 5) और ओपन वर्ग-में विभाजित किया गया। उत्साही छात्राओं ने इसमें भाग लेकर अपनी कलात्मक समझ और चिंतन गहराई का सुंदर प्रदर्शन किया।
इसी श्रृंखला में “मानवतावादी मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण आदरणीय श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी की दृष्टि” विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगीता जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। छात्राओं को देव समाज के आदर्शों को अपने अकादमिक और निजी जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन डॉ. हरलीन कौर और डॉ. मोक्शी द्वारा किया गया। विभिन्न विभागों की लगभग 60 छात्राओं ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियाँ साझा कीं। प्रत्येक प्रस्तुति में गहन शोध, रचनात्मकता और विषय की सच्ची समझ का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई दिया।
इन प्रस्तुतियों ने दर्शाया कि मानवतावादी मूल्य, वैज्ञानिक सोच और महिला सशक्तिकरणकृजो देव समाज दर्शन के प्रमुख सिद्धांत हैं- आज के समय में भी उतने ही महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हैं। यह प्रतियोगिता आदरणीय श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी की विरासत को संरक्षित करने और छात्राओं के भीतर उनकी दृष्टि को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सफल रही। एक ऐसी दृष्टि जो सदाचारपूर्ण जीवन, मानवीय मूल्यों और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को उजागर करती है।
इस प्रतियोगिता में पहला स्थान कुलविंदर कौर, दूसरा स्थान अर्विंदर कौर, तथा तीसरा स्थान भूमिका और गुरलीन कौर ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।





