Ferozepur News
फिरोजपुर में डीसीएम गोल्फ क्लीनिक का हुआ भव्य समापन
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता बोले: फिरोजपुर का नाम गोल्फ में विश्व के मानचित्र पर चमकाना उद्देश्य-
फिरोजपुर में डीसीएम गोल्फ क्लीनिक का हुआ भव्य समापन
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता बोले: फिरोजपुर का नाम गोल्फ में विश्व के मानचित्र पर चमकाना उद्देश्य-

फिरोजपुर, 31 अक्तुबर, 2025: खिलाडिय़ो को गोल्फ के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से फिरोजपुर गोल्फ एसोसिएशन द्वारा 8 अक्तुबर से 30 अक्तुबर तक आयोजित डीसीएम गोल्फ क्लीनिक का दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में भव्य समापन किय गया। जिसमें फिरोजपुर गोल्फ एसोसिएशन के प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया, जबकि एनसीसी 13 बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल सी.एस शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी कर्नल राकेश, डा. कमल बागी, सी.ए विजेश भोला, डा. रोहित अरोड़ा, योगेश बांसल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
एसोसिएशन के महासचिव मनजीत सिंह ढिल्लो ने सभी अतिथियो का स्वागत किया और गोल्फ एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस गोल्फ क्लीनिक में ऐ प्लस श्रेणी में 18 वर्ष से अधिक आयु, ऐ श्रेणी में 15 से 17 वर्ष के, बी श्रेणी में 13 से 14 से वर्ष के कैटेगेरी सी में 11 से 12 वर्ष के , श्रेणी डी में 9 से 10 वर्ष के, श्रेणी ई में 7 से 8 वर्ष के तथा श्रेणी एफ में 7 वर्ष से नीचे के खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया था। गोल्फ ग्राऊंड में आयोजित इस गोल्फ क्लीनिंग में अनुभवी कोच द्वारा ट्रेनिंग दी गई और इसमें डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अहम भूमिका निभाई है।
सम्बोधित करते हुए फिरोजपुर गोल्फ एसोसिएशन के प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि जिले का नाम गोल्फ में विश्व के मानचित्र पर चमकाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में गोल्फ की बड़े स्तर पर चैम्पियनशिप भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इंटरनैशनल स्तर की खेल गोल्फ के प्रति बच्चो में रूचि बढ़ाई जाएगी। डा. गुप्ता ने कहा कि जिले में एक ऐसी योजना तैयार की जाएगी, जिसमें बच्चे ज्यादा से ज्यादा गोल्फ खेलकर स्पोर्टस गतिविधियो में हिस्सा ले।
इस दौरान एसोसिएशन की मीटिंग भी की गई, जिसमें गोल्फ के प्रचार-प्रसार के लिए निर्णय लिए गए। इस अवसर पर प्रिंसिपल रूचि पांडे, संगठन सचिव अभिषेक मदान, रिटायर्ड कर्नल पियूष बेरी, डा. सेलिन, सजल भट्टाचर्जी सहित अन्य उपस्थित थे।





