Ferozepur News

डीसीएम बना आयोध्या नगरी, भगवान राम परिवार स्वरूपो का दीए जलाकर किया स्वागत, राजतिलक का आयोजन

डीसीएम बना आयोध्या नगरी, भगवान राम परिवार स्वरूपो का दीए जलाकर किया स्वागत, राजतिलक का आयोजन
डीसीएम बना आयोध्या नगरी, भगवान राम परिवार स्वरूपो का दीए जलाकर किया स्वागत, राजतिलक का आयोजन
फिरोजपुर, 6 अक्तुबर 2025: मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के राजतिलक समारोह के उपलक्ष्य में डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे स्कूल को आयोध्या की भांति लाईटो से सजाया गया और भगवान राम परिवार के स्वरूपो के आने पर दीपमाला की गई। प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि छावनी की श्री सनातन धर्म सभा द्वारा रामलीला के अंतिम दिन राजतिलक के दौरान सभी स्वरूपो सहित सभा पदाधिकारियो व रामलीला कलाकारो का स्कूल में स्वागत किया गया। सर्वप्रथम भगवान राम परिवार को पुष्पमाला अर्पित करने के बाद उनका तिलक किया और मंगल आरती गई। पूरा डीसीएम प्रांगण भगवान राम के जयघोष से गूंज उठा। स्कूल की संगीत टीम द्वारा प्रभु राम के भजनो के माध्यम से सभी को मंत्रमुगध किया।
डिप्टी प्रिंसिपल मनीष बांगा व हैडमिस्ट्रेस ऋतिका सोनी द्वारा सभी मेहमानो का स्वागत किया गया और डीसीएम के बारे में सभी को परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता की प्रेरणा के फलस्वरूप ही यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा  कि डीसीएम अपने सफर के 80 वर्ष पूरे कर चुका है और भगवान राम दरबार का डीसीएम के प्रांगण में आना खुशी का पल है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
प्रिंसिपल याचना चावला ने सभी अतिथियो का पहुंचने पर आभार जताया और कहा कि स्कूल में विद्यार्थियो को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और सभ्याचार
से भी परिचित करवाया जाता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बन सके।
श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बालकृष्ण मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा प्रिंसिपल याचना चावला, डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा  का सम्मान किया। बालकृष्ण मित्तल ने कहा कि डीसीएम ग्रुप द्वारा हमेशा ही उन्हें सहयोग दिया जाता है और कार्यक्रम के लिए सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता सहित पूरा स्टॉफ बधाई का पात्र है। इस दौरान कलाकारो द्वारा भगवान हनुमान जी और रावण के संवाद का मंचन भी किया।
इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एडवोकेट अश्विनी शर्मा, डा. के.सी अरोड़ा, राजेश वर्मा, विजय सतीजा, अनुराग ऐरी के अलावा डॉयरैक्टर कर्नल राजेश आनंद, डीसीएम ग्रुप के प्रवक्ता विक्रम दित्या शर्मा, सीनियर जीएम कर्नल पियूष बेरी, , दास एंड ब्राऊन के प्रिंसिपल रूचि पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button