हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में संस्कृत संभाषण शिविर का सफल समापन

हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में संस्कृत संभाषण शिविर का सफल समापन
फिरोजपुर : हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, फिरोजपुर में संस्कृत भारती, पंजाब के सौजन्य से आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का आज सफल समापन हुआ। यह शिविर 24 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक चला।
शिविर में संस्कृत भारती पंजाब के विस्तारक श्री मनीष जी ने विद्यार्थियों को सरल और मनोरंजक तरीके से संस्कृत बोलना सिखाया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और संस्कृत भाषा बोलने में आत्मविश्वास प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री भीमसेन जी ने विद्यार्थियों को संस्कृत के महत्व पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के उपरांत श्री भीमसेन जी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुमन लता एवं चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल भी उपस्थित रहे। दोनों ने संस्कृत भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं भाषा के प्रति रुचि बढ़ाते हैं।




