Ferozepur News
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने 156वीं गाँधी जयंती के अवसर पर दी मूल्यों की जीवंत सीख

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने 156वीं गाँधी जयंती के अवसर पर दी मूल्यों की जीवंत सीख
फिरोजपुर, 1 अक्टूबर, 2025: उपरोक्त सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर डा एस ऍन रुद्रा ने बताया कि महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल, फिरोज़पुर में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने गांधीजी के मूल्यों को जीवंत किया।
प्लेग्रुप के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रोचक रोल प्ले प्रस्तुत कर ‘सत्य’, ‘अहिंसा’ और ‘सादा जीवन–उच्च विचार’ जैसे संदेशों को अभिनय के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचाया। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए जहाँ लगाए गए वंदे मातरम के नारी से सारा परिसर गूँज उठा वहीँ कक्षा पहली से चौथी तक के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ‘स्वच्छ भारत’, ‘सत्य और अहिंसा’ तथा ‘गांधीजी का स्वप्न’ जैसे विषयों पर अपने विचार रंगों और चित्रों में व्यक्त किए।
इसी कक्षा स्तर के बच्चों ने गांधीजी द्वारा दी गयी शिक्षा — बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो— पर आधारित गतिविधि के जरिए सकारात्मक सोच और आचरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की विशेषता रही विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के मार्गों की सफाई कर गांधीजी के इस संदेश को व्यवहार में उतारा कि “स्वच्छता ईश्वर के समीप है।”
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ. एस. एन. रुद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गांधीजी की शिक्षाएँ केवल पुस्तकों तक सीमित न रहकर बच्चों के जीवन और आचरण में झलकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आदर्श मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।





