
रेलवे ने अमृतसर–नांदेड और ब्यास–फिरोजपुर मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की
रेलवे ने अमृतसर–नांदेड और ब्यास–फिरोजपुर मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की
हरीश मोंगा
फिरोजपुर, 28 अगस्त 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने अमृतसर और हजूर साहिब नांदेड के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 04642 अमृतसर–हजूर साहिब नांदेड आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 31 अगस्त 2026 को अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और 38 घंटे 50 मिनट की यात्रा के बाद हजूर साहिब नांदेड सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04641 हजूर साहिब नांदेड–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 6 सितंबर 2026 को हजूर साहिब नांदेड से रात 9:00 बजे रवाना होगी और 38 घंटे 20 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 11:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, पलवल, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नागरसोल, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और पूर्णा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में 18 स्लीपर क्लास कोच और 4 जनरल क्लास कोच होंगे।
इसके अलावा, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा 30 अगस्त 2026 को राधा स्वामी सत्संग दिवस के अवसर पर ब्यास से फिरोजपुर कैंट के लिए ट्रेन संख्या 04612 विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाई जाएगी।
यह ट्रेन ब्यास से दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर शाम 5:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा और तलवंडी भाई रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर, बसंत कुमार ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा तथा संबंधित मार्गों पर अतिरिक्त यात्री आवागमन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।




